SRH vs RR: ईशान किशन और ट्रेविस हेड की आंधी में उड़ा राजस्थान, सनराइजर्स ने अपने ही रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

Published : Mar 23, 2025, 06:31 PM IST
ishan kishan

सार

SRH vs RR IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 में खतरनाक आगाज किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 286 रन बना डाला और अपना ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। 

SRH Highest Score IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत बेहद ही घातक अंदाज में किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से एक बार फिर से ट्रेविस हेड का बल्ला गरजा और तूफानी पारी खेलकर बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर कर दिया। वहीं, ईशान किशन ने तो वो कर दिया, जिसे देखकर मुंबई वाले हैरान होंगे। टॉप 5 के जबरदस्त बैटिंग के दम पर सनराइजर्स ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ही रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH के विस्फोटक बल्लेबाजों ने 85 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 14.1 ओवर में ही टीम का स्कोर दोहरे शतक पर जा पहुंचा। इसी के साथ हैदराबाद ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। बीते सीजन 2024 में एसआरएच ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह कारनामा 88 गेंदों पर पूरा कर लिया था। लेकिन, इस बार टीम को इस आंकड़े को छूने को लिए 3 कम गेंदों का सामना करना पड़ा। ईशान किशन ने इसमें धमाकेदार रोल निभाया और सेंचुरी जड़ी।

ईशान किशन के शतक ने मुंबई के फैंस को चौंकाया

ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 45 गेंदों का सामना करते हुए यह करनामा कर दिया। वह अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और 47 गेंदों पर 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। ईशान का स्ट्राइक रेट भी 225.53 का रहा। उनकी इस पारी को देखने के बाद मुंबई इंडियंस के समर्थक हक्के बक्के रह गए होंगे। ईशान को MI ने मेगा ऑक्शन में रिटेन नहीं किया था।

SRH के टॉप 5 बल्लेबाजों ने जमकर गेंदबाजों को कूटा

ईशान के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। उनका स्ट्राइक रेट 216.13 का रहा। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 14 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी 15 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के के बदौलत 30 रन जड़े, जबकि अभिषेक शर्मा के बल्ले से 11 गेंदों पर 24 रन निकले।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

12 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?
3 क्रिकेटरों ने कोच को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, सिर पर लगी गंभीर चोट-टूटा कंधा