
IPL 2026 Today Match Schedule: आईपीएल 2026 का चौथा मैच आज (मंगलवार, 31 मार्च) पंजाब किंग्स और टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। दोनों टीमें इस अहम मुकाबले के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।
इस मैच में सबसे बड़ी टक्कर दो कप्तानों श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच होगी। अय्यर ने पिछले दो सालों में दो टीमों को फाइनल तक पहुंचाया और एक बार खिताब भी जीता। वहीं, गिल 2020 के बाद से IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने 2022 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया और 2023 में फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
श्रेयस अय्यर: 604 रन, स्ट्राइक रेट 175
शुभमन गिल: 650 रन, स्ट्राइक रेट 155.87
हालांकि, IPL 2025 के बाद दोनों खिलाड़ी T20 फॉर्मेट में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं। शुभमन गिल को भारत की T20I टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे तेज बल्लेबाज टीम में आ गए थे। IPL 2025 के बाद गिल ने 15 T20I मैच खेले, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए। वहीं, चोट और मौके की कमी के कारण श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 फाइनल के बाद से कोई T20 मैच नहीं खेला है।
गुजरात टाइटंस की ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन हैं। दोनों ने IPL 2025 में मिलकर 912 रन बनाए, जो एक सीजन में 900+ रन बनाने वाली तीसरी जोड़ी बनी। इसमें गिल 650 रन, जबकि सुदर्शन 759 रन (ऑरेंज कैप विजेता) हैं। दोनों का स्ट्राइक रेट 155+ रहा और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
गुजरात टाइटंस के पास मजबूत ओपनिंग तो है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में कमी नजर आती है। जोस बटलर भी फिलहाल फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम को एक बार फिर अपने ओपनर्स पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ सकता है।
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की की ओपनिंग जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने मिलकर 532 रन बनाए, जो किसी अनकैप्ड ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। दोनों ने 160+ स्ट्राइक रेट से 450+ रन बनाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की।
मजबूत मिडिल ऑर्डर होने के कारण पंजाब किंग्स के ओपनर्स को शुरुआत से ही आक्रामक खेलने की छूट मिलती है। IPL 2025 में 17 में से 15 मैचों में प्रभसिमरन या आर्य में से किसी एक ने 40+ रन बनाए, जिससे टीम ने 11 मैच जीते।
दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ियां अलग-अलग अंदाज में खेलती हैं, लेकिन दोनों ही बेहद खतरनाक हैं। मंगलवार के मैच का नतीजा काफी हद तक इन ओपनर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर/अशोक शर्मा/अरशद खान
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट/बेन ड्वारशुइस/अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख।