IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 रिटेंशन लाइव कब और कहां देख सकते हैं?

Published : Nov 09, 2025, 04:40 PM IST
IPL 2026 Retention

सार

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रिटेंशन 15 नवम्बर को होने जा रहा है। इस दौरान सभी 10 टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों ने रिटेन करेंगी। इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं कि लाइव कहां देख सकते हैं। 

IPL 2026 Retention Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। आने वाले 15 नवम्बर 2025 को सभी टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करनी होगी। हालांकि, ऑक्शन के लिए ऑफिशियल डेट का अनाउंस नहीं हुआ है। लेकिन, रिटेंशन के लिए कुल 10 टीमों ने अपना रोडमैप भी तैयार कर लिया है। इस बार मिनी ऑक्शन में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। ट्रेड डील में बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा। ऐसे में इस बार का रिटेंशन भी जबरदस्त होने जा रहा है। आईपीएल फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए हम आपको बता देते हैं, कि आईपीएल 2026 रिटेंशन कब और कहां देख सकते हैं।

IPL 2026 रिटेंशन कब और कहां देखें?

आईपीएल 2026 का रिटेंशन आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी जियो के साथ जुड़कर इसका आनंद ले सकते हैं। यदि आप हिंदी, इंग्लिश सहित कई भाषाओं में टीवी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। हिंदी के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 एचडी देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन जिओ हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। फ्री में भी इसके मजे लेंगे।

और पढ़ें- IPL 2026 में मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

इन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें

इस सीजन के लिए कई बड़े खिलाड़ियों पर नजर होंगी। खासकर राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू को राजस्थान रिटेन नहीं कर सकती है। बताया जा रहा है कि, चेन्नई सुपर किंग्स से सीधी ट्रेड डील में आरआर संजू को दे सकती है। वहीं, उनकी जगह रविंद्र जडेजा को शामिल कर सकती है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर भी सबकी नजरें हैं। टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का रिटेन होना लगभग तय है।

पंजाब किंग्स से जाएंगे ये बड़े खिलाड़ी

इसके अलावा पंजाब किंग्स इस सीजन के लिए ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने से इनकार कर सकती है। इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में बेहद खराब है। कुल 19 बार डक आउट हुए हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा पिछले सीजन टीम में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मैक्सवेल का योगदान कुछ नहीं रहा। इतना ही नहीं, बीच सीजन चोटिल होकर बाहर भी हो गए। आरसीबी के लिए भी 2024 में कुछ कमाल नहीं दिखाया था। ऐसे में इनका रिटेन होना मुश्किल है।

और पढ़ें- IPL 2026: संजु सैमसन के लिए CSK ने दांव पर लगाया बड़ा मैच विनर, ट्रेड से पहले मचा बवाल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 10th April 2026: RR vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 16वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच