IPL Retention: फ्रेंजाइजी टीमों ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया, जानें कौन-कौन से स्टार हुए रिटेन

Published : Nov 26, 2023, 05:03 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 11:45 AM IST
Mumbai Indians

सार

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए 26 नवंबर को रिटेंशन प्रक्रिया पूरी की गई है। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने की लिस्ट जारी कर दी है। 

IPL Retention List. आईपीएल रिटेंशन के बाद टीम फ्रेंचाइजी की बदली हुई टीम लभगभ सामने है। बाकी कुछ खिलाड़ियों के जोड़ने का काम 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन के जरिए पूरा कर लिया जाएगा। फिलहास सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें रिटेन किया गया है। साथ ही उन प्लेयर्स के नाम भी सामने आ गए हैं, जिन्हें टीमों ने रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं आईपीएल में कौन से प्रमुख खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई और कौन से मेन प्लेयर ऑक्शन में जाएंगे।

IPL 2024 Retention: फ्रेंचाइजी टीमों ने इन प्लेयर्स को रिलीज किया

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने शार्दूल ठाकुर को रिलीज कर दिया है
  • दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को टीम में रिटेन कर लिया है
  • लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने केएल राहुल को रिटेन किया है
  • जो रूट-बेन स्टोक्स ने आईपीएल से नाम वापस ले लिए हैं
  • दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान, रिली रासो को रिलीज किया
  • दिल्ली ने रोवमैन पॉवेल और फिल साल्ट को रिलीज किया
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन प्रीटोरियस, काइल जैसमीन को रिलीज किया
  • चेन्नई ने आकाश सिंह, भगत वर्मा और रायडू को रिलीज किया
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी और जडेजा को रिटेन कर लिया है
  • राजस्थान रॉयल्स ने आर अश्विन, कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया
  • राजस्थान ने जेसन होल्डर, अब्दुल बासित, आसिफ को रिलीज किया
  • पंजाब किंग्स इलेवन ने भानुका राजपक्षा, मोहित राठी को रिलीज कर दिया
  • पंजाब ने बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरूख खान को रिलीज कर दिया
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक और कार्तिक त्यागी को रिलीज कर दिया
  • सनराइजर्स ने समर्थ व्यास, अकील हुसैन, विवरांत शर्मा, आदिल रशीद को रिलीज किया
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब अल हसन, लिटन दास को रिलीज कर दिया है
  • कोलकाता ने टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, जॉनसन चार्ल्स को रिलीज किया
  • लखनऊ ने जयदेश उदानकट, करूण नायर, डेनियल सैम्स को रिलीज किया
  • लखनऊ ने करण शर्मा, सूर्यांस हेगड़े, अर्पित गुलेरिया को रिलीज किया
  • मुंबई इंडियंस ने अरशद खान, रमनदीप सिंह, ज्योफ्रा आर्चर को रिलीज किया
  • मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन, ट्रिस्टन स्टब्स, संदीप वारियर को रिलीज किया
  • आरसीबी ने वनिंद हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड को रिलीज किया
  • आरसीबी ने फिन एलन, डेविड विली, वेन पार्नेल को रिलीज कर दिया है
  • आरसीबी ने केदार जाधव, ब्रेसवेल, अविनाश सिंह को रिली कर दिया

IPL 2024: फ्रेंचाइजी टीमों ने इन स्टार खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल फ्रेंजाइजी टीमों ने कई धुरंधरों को रिलीज कर दिया है तो कई दिग्गजों को टीम के साथ जोड़कर रखा है। विराट कोहली आरबीसी के साथ रिटेन किए गए हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी को भी सीएसके ने रिटेन किया है और वे अगले सीजन में भी कप्तानी कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या पर अफवाहों पर ब्रेक लग गया है। हार्दिक गुजरात टाइंटस की कप्तानी करेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल के हाथ में ही रहेगी। सनराइजर्स ने एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगट सुंदर, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथ रहेगी। शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान में रिटेन हैं। रिषभ पंत दिल्ली की टीम में रिटेन किए गए हैं। दिल्ली में पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव रिटेन किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

Watch Video: टीशर्ट से फैन की बाइक क्यों साफ करने लगे धोनी? सच जानकार कहेंगे वाह माही वाह

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL