Watch Video: टीशर्ट से फैन की बाइक क्यों साफ करने लगे धोनी? सच जानकार कहेंगे वाह माही वाह

Published : Nov 26, 2023, 03:56 PM ISTUpdated : Nov 26, 2023, 04:10 PM IST
ms dhoni fan

सार

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने एक फैन की बाइक को अपनी पहनी हुई टीशर्ट से साफ करने लगे। 

MS Dhoni Viral Video. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही कैप्टन कूल नहीं कहा जाता है। कई बार धोनी ऐसा काम करते दिखाई दे जाते हैं, जो फैंस का दिल लूट लेता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसे देखकर आपने मन में धोनी के लिए प्यार और बढ़ जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने शानदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि धोनी की इसी सादगी पर लोग मरते हैं। आइए जानते हैं आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

महेंद्र सिंह धोनी का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे अपनी पहली हुई टीशर्ट से फैन की बाइक को साफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रशंसक धोनी ने ऑटोग्राफ की डिमांड करता है। वह चाहता है कि धोनी उसकी सुपर बाइक पर ऑटोग्राफ दें। धोनी भी इसके लिए मान जाते हैं और जहां साइन करना होता है, वहां अपनी ही टीशर्ट से साफ करने लगते हैं। एक बार नहीं बल्कि दो बार महेंद्र सिंह टीशर्ट से बाइक को साफ करते हुए दिखाई देते हैं।

 

 

बाइक्स के दिवाने हैं महेंद्र सिंह धोनी

आप यह जानते होंगे कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बाइक्स के बेहद शौकीन हैं। वे अक्सर बाइक की सवारी करते दिख जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास पुरानी से लेकर नई सुपर बाइक्स तक का बेजोड़ कलेक्शन है। हाल ही में हार्दिक पंड्या के साथ उन्होंने अपनी बाइक कलेक्शन का दीदार भी कराया था। धोनी पुरानी बाइक्स के शौकीन हैं। धोनी द्वारा टीशर्ट से बाइक साफ करने पर एक यूजर ने कहा कि यह सादगी के साथ बाइक्स के लिए धोनी का प्यार भी दर्शाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने पैतृक गांव का भी दौरा किया था, जो कि उत्तराखंड में है।

यह भी पढ़ें

दिसंबर के पहले सप्ताह में BCCI की बड़ी बैठक, जानें क्या है क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नेक्स्ट प्लान?

PREV

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान