Ishan Kishan ने सेंचुरी जड़ते ही काव्या मारन को दिया Flying kiss, पूरे स्टेडियम में मच गया शोर, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Published : Mar 23, 2025, 10:31 PM IST
Ishan Kishan Flying Kiss

सार

Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक लगा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन खेल रहे ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में सेंचुरी जड़ी। शतक लगाने के बाद उन्होंने काव्या मारन को फ्लाइंग किस दिया। 

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में ईशान किशन ने विस्फोटक शुरुआत की है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पहले मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी जड़ी। इसी के साथ उनके बल्ले से आईपीएल में पहला शतक भी निकला। अब तक उन्होंने दिल्ली और मुंबई इंडियंस के लिए 105 मैच खेले और एक भी शतक नहीं लगाया। लेकिन, सनराइजर्स की टीम में आते ही पहले पारी में धमाका कर दिया। 45 गेंदों पर सेंचुरी जड़ने के ईशान का सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने जैसे ही यह करनामा किया, उसके तुरंत बाद फ्लाइंग किस देकर सोशल मीडिया का माहौल बना दिया है।

शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने दिया फ्लाइंग किस

दरअसल, ईशान किशन ने IPL 2025 के दूसरे मैच में RR के खिलाफ 47 गेंदों पर 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 45 बॉल पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। जैसे ही उन्होंने सेंचुरी मारी, वैसे ही मैदान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की ओर इशारा करते हुए फ्लाइंग किस दे दिया। जवाब में काव्या ने भी उनकी पारी को सराहा और खड़ी होकर ताली बजाई। उनका यह रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रखा है। चारों ओर मीम्स की बरसात हो रही है। लोग बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

ईशान की शतकीय पारी ने SRH को दिलाई बड़ी जीत

ईशान की शतकीय पारी के दम पर SRH ने RR को पहले मुकाबले में 44 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बना दिए। ईशान के शतक के अलावा ट्रेविस हेड ने भी 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। वहीं, विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पूरे 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने कुछ हद तक प्रयास जरूर किया, लेकिन स्कोर इतना बड़ा था कि वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

12 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?
3 क्रिकेटरों ने कोच को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, सिर पर लगी गंभीर चोट-टूटा कंधा