'टीम इंडिया में वासपी करो,' ईशान किशन के रॉयल लुक ने मचाया तहलका, फैन ने कर दी बड़ी डिमांड

Published : Feb 09, 2025, 03:11 PM IST
ishan kishan new post

सार

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिर्फ खेल ही नहीं, बाहरी दुनिया में भी वह सुर्खियों में रहते हैं। उनके नए पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है। 

Ishan Kishan shared post on Instagram: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। क्रिकेट से ज्यादा वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। लंबे समय से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। फॉर्म में होने के बावजूद भी उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। उसके बाद वह अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। BCCI ने ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया। हालांकि, इसके बावजूद भी उनका क्रेज फैन्स के बीच कम नहीं होता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।

ईशान किशन के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

बीते शनिवार को ईशान किशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन तस्वीरों में बेहद रॉयल दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक कलर शूट और व्हाइट शर्ट में वह कमाल दिख रहे हैं। उनका रॉयल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स करने में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट पर शानदार कैप्शन भी डाला था। वह टीम इंडिया के हैंडसम क्रिकेटर माने जाते हैं। हर कोई उनकी इन तस्वीरों को सराहना कर रहा है।

ईशान के पोस्ट पर फैंस का मिल रहा भरपूर प्यार

ईशान किशन के पोस्ट पर फैंस का कमेंट्स लगातार जारी है। एक के बाद नई-नई प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई ईशान को टीम इंडिया में जल्दी वापस आने के लिए बोल रहा है, तो कोई उनके नए लुक की तारीफ कर रहा है। हर कोई इस खिलाड़ी के स्टाइल और अंदाज का दीवाना है। उनके लुक को लोग फॉलो भी करते हैं।

'जन्नत की हूर' से कम नहीं हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड, खूबसूरती पर फैंस फिदा!

ईशान IPL 2025 में SRH के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

क्रिकेटर ईशान IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान को रिटेन करने से मना कर दिया था, जिसके बाद SRH ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को 11.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब वह नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। ईशान IPL में गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। उन्होंने 105 मैचों में 28.43 की औसत से 2644 रन बनाए हैं। उनका उच्च व्यक्तिगत स्कोर 99 रन है।

महंगी कारें, आलीशान घर... क्या है ईशान किशन के करोड़पति होने का राज? जानें

PREV

Recommended Stories

SRH Captaincy: अभिषेक शर्मा नहीं, ये वर्ल्ड कप हीरो करेगा पैट कमिंस की जगह कप्तानी!
Vaibhav Sooryavanshi: IPL में तबाही मचाएगा ये 'बॉस बेबी', वैभव ने किया सबसे खतरनाक रिकॉर्ड ब्रेक करने का ऐलान