Ishan Kishan Double Century: इशान किशन ने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 131 गेंद पर 210 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। 

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: भारतीय बल्लेबाज इशान किशन के लिए 10 दिसंबर का दिन बेहद ही खास है। यह दिन उनके लिए कभी ना भूलने वाला जैसा ही है। 10 दिसंबर को ही इशान किशन ने ODI का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था। साल 2022 में इस धाकड़ बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी पारी खेली की इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए छप गया। यह रिकॉर्ड अपने आप में एक अनोखा है। किशन ने 131 गेंद पर 24 चौके और 10 चाको की मदद से 210 रन बनाए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इशान किशन बल्लेबाजी से तो क्रिकेट के मैदान में तहलका मचाते ही हैं। साथ ही, अपने पर्सनल लाइफ में भी वह काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके लाइफ को फैंस काफी करीब से जानने के लिए हमेशा इच्छुक रहते हैं। ईशान अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। किशन की गर्लफ्रेंड का नाम आदिति हुंडिया है। अदिति भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा ईशान के अच्छे प्रदर्शन को अपने पोस्ट के जरिए सराहती हैं।

View post on Instagram

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनल रह चुकी हैं अदिति

भारतीय बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया पेशे से एक मॉडल हैं। लेकिन, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। साल 2018 में अदिति ने मिस सुपर नेशनल इंडिया का अवार्ड अपने नाम किया था। 2017 में भी मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनल लिस्ट भी वह रह चुकी हैं।

View post on Instagram

खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हीरोइन को टक्कर

सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं। ईशान की गर्लफ्रेंड खूबसूरती के मामले में भी किसी बॉलीवुड हीरोइन से काम नहीं हैं। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल से एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। इशान किशन और अदिति के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में काफी सस्पेंस भी रहा है। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।

View post on Instagram

ऑफिशियल नहीं है दोनों का रिश्ता

भारतीय बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड उम्र में भी इशान किशन से बड़ी हैं। लेकिन, प्यार करने की कोई सीमा नहीं होती है। आदिति का जन्म 15 जनवरी 1997 को हुआ है। वहीं, 18 जुलाई 1998 को ईशान किशन ने जन्म लिया। दोनों के उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों एक-दूसरे से करीब साल भर के छोटे बड़े हैं। इन दोनों का रिश्ता भले ही ऑफिशियल नहीं है, लेकिन हमेशा दोनों चर्चा में बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

Viral Video: क्या था सैंडपेपर विवाद? जिसने ऑस्ट्रेलिया के जख्मों को किया ताजा

Viral: एडिलेड में ऋषभ पंत का दिल छू लेने वाला अंदाज, देखें VIDEO