Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने वो कर डाला है, जो अब तक कोई बैटर नहीं कर सका।

Abhishek Sharma vs Rohit Sharma Most Sixes in T20 Powerplay: टीम इंडिया की नई 'सिक्सिंग मशीन' यानी अभिषेक शर्मा का जलवा हर मैच में देखने को मिलता है। शनिवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में इस 26 साल के युवा बल्लेबाज ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया। यहां तक कि उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है। अभिषेक ने सबसे कम इनिंग में ये कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं कि अभिषेक ने कौन सा गदर काटा है...

पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने अभिषेक

T20 क्रिकेट में शुरुआती 6 ओवर (पावरप्ले) बहुत अहम होते हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इसी पावरप्ले में अभिषेक शर्मा ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह T20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में 100 छक्के ठोकने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम पावरप्ले में 98 छक्के दर्ज हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि अभिषेक को ये मुकाम हासिल करने में सिर्फ 69 मैच लगे, जबकि रोहित ने 159 मैचों में 98 छक्के लगाए थे। इससे पता चलता है कि 2024 में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा मैदान पर आते ही कितनी खूंखार बैटिंग करते हैं।

Scroll to load tweet…

T20 पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा (भारत): 100 छक्के (सिर्फ 69 मैच)

रोहित शर्मा (भारत): 98 छक्के (159 मैच)

मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड): 97 छक्के (122 मैच)

मोहम्मद वसीम (UAE): 95 छक्के (99 मैच)

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 94 छक्के (158 मैच)

क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका): 87 छक्के (110 मैच)

सूर्या और ईशान किशन का रिकॉर्ड भी खतरे में

साल 2026 पूरी तरह से अभिषेक शर्मा के नाम रहा है। इस बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ने इस साल अपने 1000 T20 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। किसी एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में वो अब सिर्फ सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से पीछे हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बैटर

सूर्यकुमार यादव: 1,164 रन (साल 2022)

ईशान किशन: 1,159 रन (साल 2026)

अभिषेक शर्मा: 1,000 रन (साल 2026-अभी खेल रहे हैं)