MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Richest Cricket Boards: दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है BCCI, इतनी दौलत कि बाकी 3 बोर्ड भी पड़ जाते हैं पीछे

Richest Cricket Boards: दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है BCCI, इतनी दौलत कि बाकी 3 बोर्ड भी पड़ जाते हैं पीछे

Top 10 Cricket Boards: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने का रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान बोर्ड की कुल संपत्ति से भी BCCI की दौलत कई गुना ज्यादा है।

3 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 24 2026, 02:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है?
Image Credit : Meta AI

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, यह बात सभी जानते हैं। BCCI की कुल संपत्ति करीब 2.2 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में यह रकम 20,840 करोड़ रुपये होती है। BCCI इतना अमीर है कि लिस्ट में इसके बाद मौजूद तीन क्रिकेट बोर्ड की कुल संपत्ति से भी इसकी दौलत 11 गुना ज्यादा है। यही कारण है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में BCCI का ही सिक्का चलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
BCCI इतना अमीर बोर्ड है!
Image Credit : chat GPT

BCCI इतना अमीर बोर्ड है!

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 79 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। दुनिया को क्रिकेट सिखाने वाले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास 59 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास सिर्फ 55 मिलियन डॉलर हैं। इन तीनों बोर्ड की संपत्ति मिला दें तो भी यह सिर्फ 193 मिलियन डॉलर होती है। खास बात यह है कि इन तीनों बोर्ड की कुल संपत्ति से भी BCCI के पास 3 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त दौलत है।

यह दिखाता है कि BCCI कितनी बड़ी आर्थिक ताकत है। बाकी बोर्ड इंटरनेशनल मैच, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और घरेलू टूर्नामेंट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन BCCI अपने बड़े मार्केट और करोड़ों दर्शकों की वजह से भारी कमर्शियल मुनाफा कमाता है।

34
ये हैं टॉप 10 अमीर क्रिकेट बोर्ड
Image Credit : Getty

ये हैं टॉप 10 अमीर क्रिकेट बोर्ड

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेट बोर्ड की लिस्ट इस तरह है।

1. BCCI: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI की कुल संपत्ति 2.2 बिलियन डॉलर (20,840 करोड़ रुपये) है। IPL और कमर्शियल पोर्टफोलियो से BCCI को भारी कमाई होती है।

2. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA): लगभग 79 मिलियन डॉलर (674 करोड़ रुपये) के साथ यह दूसरे नंबर पर है। इंटरनेशनल क्रिकेट, ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप और बिग बैश लीग से इनकी कमाई होती है।

3. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB): क्रिकेट को जन्म देने वाले इंग्लैंड के पास करीब 59 मिलियन डॉलर (503 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। ये मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट, द हंड्रेड टूर्नामेंट और घरेलू क्रिकेट से कमाते हैं।

4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB): हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के बोर्ड के पास लगभग 55 मिलियन डॉलर (469 करोड़ रुपये) की दौलत है। पाकिस्तान सुपर लीग से इन्हें सबसे ज्यादा कमाई होती है।

5. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB): BCB के पास करीब 51 मिलियन डॉलर (469 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग से ये अच्छी कमाई करते हैं।

44
किस क्रिकेट बोर्ड की कितनी कमाई?
Image Credit : X@ICC

किस क्रिकेट बोर्ड की कितनी कमाई?

6. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA): साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के पास लगभग 47 मिलियन डॉलर (401 करोड़ रुपये) की संपत्ति है।

7. जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC): इस बोर्ड के पास करीब 38 मिलियन डॉलर (324 करोड़ रुपये) की दौलत है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से ज्यादा संपत्ति जिम्बाब्वे के पास होना बड़ी बात है।

8. श्रीलंका क्रिकेट (SL): श्रीलंका बोर्ड के पास लगभग 20 मिलियन डॉलर (171 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। लंका प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट से इनकी कमाई होती है।

9. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI): वेस्टइंडीज बोर्ड के पास करीब 15 मिलियन डॉलर (128 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। कैरेबियन प्रीमियर लीग से यह बोर्ड सबसे ज्यादा कमाता है।

10. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC): इस लिस्ट में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसके पास सिर्फ 9 मिलियन डॉलर (77 करोड़ रुपये) की दौलत है।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
खेल समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Para Asian Games 2026: कम खिलाड़ी, फिर भी बड़ा धमाका! टीम इंडिया ने 114 मेडल जीतकर रचा इतिहास
Recommended image2
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल
Recommended image3
IND vs NZ 2nd T20: सूर्यवंशी-अभिषेक करेंगे ओपनिंग? मैच से पहले भारत के नाम जुड़ेगी एक बड़ी उपलब्धि
Recommended image4
सूर्या ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, 40 से ज्यादा लग्जरी सुविधाओं वाले इस घर में क्या है खास?
Recommended image5
Asian Para Games 2026: भारत 100 मेडल पार, संदीप सिंह मान और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved