Watch Video: इशांत शर्मा का बड़ा धमाका- मैदान पर यह भी करते थे कैप्टन कूल धोनी, जानकर दंग रह जाएंगे आप?

Published : Jul 04, 2023, 04:00 PM IST
Ishant Sharma-Dhoni

सार

टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि धोनी मैदान पर जमकर गालियां देते थे। 

Ishant Sharma On MS Dhoni. पूरी दुनिया जानती है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर कितने कूल रहते हैं। लेकिन जब आपको यह पता चलेगा कि वे मैदान पर जमकर गालियां भी देते थे तो आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा हम नहीं बल्कि धोनी के साथ खेल चुके टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा कह रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कैप्टन कूल धोनी वैसे नहीं, जैसा उन्हें लोग जानते हैं। वे मैदान पर जमकर गालियां भी देते थे।

धोनी के साथ खेल चुके हैं इशांत शर्मा

भारतीय टीम के साथ खेलते हुए इशांत शर्मा ने एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर किए हैं और उनकी कप्तानी में कई मैच खेले हैं। इशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में 150 से ज्यादा मैच खेले हैं। शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जो खुलासा किया है, वह काफी चौंकान वाला है। उन्होंने कहा कि भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी मैदान पर शांत नहीं रहते थे बल्कि खूब गालियां देते थे। इशांत ने कहा कि माही भाई की एक स्ट्रेंथ नहीं है। उनकी कई खूबियां हैं जिसका प्रयोग वह मैच के दौरान करते थे। वे कई बार जमकर गालियां भी देते थे।

 

 

धोनी जमकर सुनाते थे खरी-खोटी

इशांत शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें भी कई बारी खरी-खोटी सुनाई है। गलतियां करने पर वे खिलाड़ी तो सुना देते थे। इशांत ने कहा कि उनका कमरा कभी खाली नहीं रहता था, जब वे सोते थे, तभी अकेले होते थे। नहीं तो कोई न कोई उनके पास जरूर रहता था। सच कहा जाए तो वे मजमा लगाते थे और खूब बातें किया करते थे। कई बार हंसी-मजाक तो कई बार गालियां भी सुनने को मिलती थी। एक किस्सा शेयर करते हुए इशांत ने कहा कि एक थ्रो जब मेरे हाथ से गिर गया तो उनका गुस्सा देखने लायक था, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। इसके बाद एक गिरी तो कहा कि हाथ में मार ले...गाली देकर कहा कि हाथ में ही मार ले।

यह भी पढ़ें

Spirit Of Cricket: जॉनी बेयरेस्टो रनऑउट विवाद पर दोनों PM आमने-सामने, Anthony Albanese ने Rishi Sunak को क्या जवाब दिया?

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Suryavanshi: U-19 Hero से IPL Sensation तक, अब Tata Curvv के मालिक बने वैभव
PAK vs ENG: कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड T20 World Cup मैच?