दोस्ती, प्यार फिर शादी... फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है बुमराह की प्रेम कहानी

Published : Dec 05, 2024, 01:00 PM IST
Jasprit Bumrah Sanjana Ganeshan Love story

सार

जसप्रीत बुमराह को विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है। क्रिकेट के जैसा उनका पर्सनल लाइफ भी काफी खूबसूरत रहा है। जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। 

Bumrah-Sanjana Love story: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी काबिलियत के दम पर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैं। उनकी तीखी बाउंसर और खतरनाक यॉर्कर से बड़े-बड़े बल्लेबाज नतमस्तक हो जाते हैं। क्रिकेट के मैदान में उनका प्रदर्शन तो लाजवाब रहता है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही शानदार रही है। उनकी शादी टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन से हुई है। संजना एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर है और पहले वह मॉडल ही रह चुकी हैं। जब T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा था तो उसे दौरान भी दोनों काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से काम नहीं रही है।

जब पहली बार बुमराह से हुई संजना की मुलाकात

पहली बार बुमराह की संजना गणेशन से मुलाकात साल 2013 के आईपीएल सीजन में हुई थी। मुम्बई इंडियंस की ओर से खेल रहे जसप्रीत बुमराह का सामना धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स से था। यह एक फाइनल मुकाबला था, जिसमें एम आई ने सीएसके को मात देकर आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। इस मुकाबले में बुमराह टीम में थे। इस मैच के खत्म होने के बाद प्रेजेंटर संजना ने सभी खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया था। खबरों में ऐसा माना जाता है कि यहीं से दोनों मैं दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

 

 

जब दोनों की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील

साल 2013 में जसप्रीत बुमराह को बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, उन्होंने अपनी हरफनमौला पर दर्शन से सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में बुमराह भारतीय टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके थे। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील होने लगी और वे लोग साथ समय बिताने लगे। करीब 2 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। संजना और बुमराह को एक साथ कई जगह पर देखे जाने की खबर फैली जिसने आग पकड़ लिया और फिर दोनों मीडिया में पूरी तरह से छा गए। बुमराह के साथ संजना की जोड़ी उनके चाहने वालों को काफी अच्छी लगने लगी, जिसके चलते लोगों ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

शादी के ढाई साल बाद पिता बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ 15 मार्च 2021 को सात फेरे लिए। लॉकडाउन होने के बाद जो भी दोनों ने शादी को अविलंब नहीं किया और एक दूसरे के हो गए। बुमराह-संजना की शादी का कार्यक्रम गोवा में हुआ था, जहां उनके रिश्तेदार मौजूद रहे। साल 2023 में बुमराह पिता बने जिनके बेटे का नाम अंगद रखा गया। इन दोनों की कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से काम नहीं लगती है।

और पढे़ं-

Shikhar Dhawan Birthday: धवन के इस एक डायलॉग ने जब उन्हें बना दिया 'गब्बर'

प्यार में धोखा, टीम इंडिया से ड्रॉप... किसी मोटिवेशन से कम नहीं है धवन की जिंदगी

PREV

Recommended Stories

IND VS NZ PLAYING XI: भारत की संभावित प्लेइंग XI में कौन कितना दमदार? अभिषेक से अर्शदीप तक पूरी लिस्ट
IND vs NZ 4th T20I: चौथे मैच में कब होगा टॉस? जानें मैच का समय, Playing XI और Live Streaming