Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की चर्चा के बीच जानिए, टीम इंडिया के किन क्रिकेटरों ने अपने पुराने दोस्त या बचपन की पहचान को ही जीवनसाथी बनाया। नाम जानकर हैरान रह जाएंगे।
क्रिकेट फैंस को खिलाड़ियों की लव स्टोरी जानने में हमेशा दिलचस्पी रहती है। टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने फिल्मों जैसी ग्लैमरस प्रेम कहानियों की बजाय बचपन या पुराने दोस्त से शादी करना पसंद किया। अब जब 14 मार्च को मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा की शादी हो रही है, तो इस बीच जानिए टीम इंडिया में ऐसे कितने खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पुराने दोस्त या बचपन की पहचान से ही शादी की।
25
कुलदीप यादव: बचपन की दोस्त को बनाया जीवन साथी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी इन दिनों खास चर्चा में है, क्योंकि उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कुलदीप यादव और वंशिका की दोस्ती बचपन की है। समय के साथ यह दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुलदीप जहां कानपुर के लाल बंगला इलाके में रहते हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर की रहने वाली हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है। दोनों की शादी मसूरी में 14 मार्च 2026 को हो रही है। पिछले साल 4 जून 2025 को दोनों ने सगाई की थी।
35
एमएस धोनी: बचपन की पहचान से शादी
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से उनका रिश्ता काफी पुराना बताया जाता है। दोनों के परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जाता है कि दोनों रांची के एक ही स्कूल जेवीएम श्यामली में पढ़ चुके थे, हालांकि उस समय ज्यादा बातचीत नहीं थी। साल 2007 में कोलकाता के एक होटल में दोबारा मुलाकात हुई और वहीं से रिश्ता आगे बढ़ा। 2010 में दोनों ने शादी कर ली। यह कहानी अक्सर “स्कूल कनेक्शन वाली लव स्टोरी” के रूप में चर्चा में रहती है।
सुरेश रैना की शादी प्रियंका चौधरी से हुई है, जिन्हें वे बचपन से जानते थे। दोनों के परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पड़ोसी रहे थे। रैना के पिता और प्रियंका का परिवार भी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि बाद में प्रियंका का परिवार पंजाब शिफ्ट हो गया। कई साल बाद दोनों का रिश्ता तय हुआ और 2015 में शादी हो गई। रैना कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि यह रिश्ता परिवारों की पुरानी दोस्ती से जुड़ा हुआ था।
55
रोहित शर्मा: दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की कहानी भी दिलचस्प है। शुरुआत में ऋतिका रोहित की स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। काम के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित ने 2015 में शादी कर ली। हालांकि यह बचपन की दोस्ती नहीं थी, लेकिन रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर शादी तक पहुंचा।