Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Watch Video

Published : Mar 17, 2026, 09:00 PM ISTUpdated : Mar 17, 2026, 09:20 PM IST
kuldeep yadav reception photos

सार

कुलदीप यादव और वंशिका के लखनऊ रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने प्रणाम किया। सीएम ने जोड़े को गिफ्ट दिया और एक बच्ची को चॉकलेट भी खिलाई।

Kuldeep Yadav Vanshika Reception: टीम इंडिया के धुरंधर स्पिनर कुलदीप यादव का रिसेप्शन मंगलवार 17 मार्च को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुआ। कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका को आशीर्वाद देने खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे।

कुलदीप ने योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

कुलदीप यादव ने योगी आदित्यनाथ को देखते ही सबसे पहले उनके पैर छुए। वहीं, उनकी पत्नी वंशिका ने योगी को झुककर प्रणाम किया। बाद में योगी आदित्यनाथ ने वर-वधू को गुलदस्ता और गिफ्ट भेंट किया।

सीएम योगी ने बच्ची को खिलाई चॉकलेट

कुलदीप यादव के रिसेप्शन के दौरान सीएम योगी ने एक छोटी बच्ची को चॉकलेट भी खिलाई। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

क्रिकेट जगत के सितारों की एंट्री

कुलदीप यादव-वंशिका के रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, पूर्व ओपनर शिखर धवन, ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। होटल पहुंचते ही इन सभी खिलाड़ियों का फूलों की बारिश के साथ भव्य स्वागत किया गया।

900 से ज्यादा मेहमान और चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था

इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई। VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। होटल परिसर में बम स्क्वॉड तैनात किया गया है। पूरे कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

शादी के बाद कानपुर में भव्य स्वागत

रिसेप्शन से पहले जब कुलदीप यादव शादी के बाद अपने घर कानपुर पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। घर के बाहर सड़क से लेकर गेट तक रेड कारपेट बिछाया गया। कुलदीप अपनी पत्नी के साथ काले रंग की लग्जरी कार में घर पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। बता दें कि कुलदीप-वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में हुई। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल