
PBKS vs LSG Live Score: आईपीएल 2026 में आज शाम एक बहुत ही धमाकेदार और सांसें रोक देने वाला मुकाबला होने जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स के लिए आज का मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। यानी आज उनके लिए 'करो या मरो' की जंग है। अगर आप भी इस रोमांचक मैच का एक भी ओवर मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जानिए अपने मोबाइल फोन या टीवी पर इस मुकाबले को लाइव और फ्री में कैसे देख सकते हैं।
मैच- शनिवार, 23 मई 2026
टॉस- शाम 7:00 बजे
मैच कब शुरू होगा- शाम 7:30 बजे
मैच कहां- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
अगर आप घर से बाहर हैं या अपने स्मार्टफोन पर आराम से लेटकर मैच देखना चाहते हैं, तो इस सीजन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके मैच का मजा ले सकते हैं।
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ बड़े पर्दे यानी टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में मैच का लु्त्फ उठा सकते हैं।
पंजाब किंग्स की कहानी इस सीजन में किसी फिल्मी ड्रामे जैसी रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत में पंजाब ने कमाल का खेल दिखाया और अपने पहले 7 मैचों में से 6 मैच जीतकर सबको हैरान कर दिया। लेकिन इसके बाद टीम की किस्मत ऐसी पलटी कि वो लगातार अपने पिछले 6 मुकाबले हार गई। आज पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अपनी साख बचाने का आखिरी मौका है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को आज हर हाल में लखनऊ को हराना ही होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, आज जीतने के बाद भी पंजाब को कल (रविवार) होने वाले मुंबई बनाम राजस्थान और कोलकाता बनाम दिल्ली के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, इसलिए उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वो पंजाब का खेल बिगाड़ सकते हैं।
कुल मैच खेले गए- 7
पंजाब किंग्स जीती- 4 मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स जीती- 3 मैच
इस सीजन- 1 मैच में पंजाब ने लखनऊ को मात दी थी।