खेल रत्न से सम्मानित होंगे मनु-गुकेश सहित 4 खिलाड़ी, 30 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

Published : Jan 02, 2025, 03:59 PM ISTUpdated : Jan 02, 2025, 04:57 PM IST
NSA2024

सार

NSA 2024: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 के लिए खिलाड़ियों को चयनित कर लिया है। इसी महीने सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 

National Sports Award 2024: बीते गुरुवार को खेल मंत्रालय ने National Sports Award 2024 (NSA) के लिए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में दुनिया में अपने प्रदर्शन से भारत का तिरंगा लहराने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का नाम शामिल है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ियों में महिला शूटर मनु भाकर (ओलंपिक मेडलिस्ट), डी गुकेश (वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप विजेता), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी टीम के कप्तान) और प्रवीण कुमार (पैरा एथलीट) को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, द्रोणाचार्य अवार्ड से 5 कोच और अर्जुन पुरस्कार से 30 खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा।

इसका आयोजन 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन के अवॉर्ड सेरेमनी में होगा। अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व को लोहा मनवाने वाले इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आईए 4 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय पूरे विश्व को दिया है।

1. डी गुकेश (वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप विजेता 2024)

11 दिसंबर 2024 को सिंगापुर में आयोजित हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 18 वर्षीय इंडियन ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इतिहास रच दिया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन रहे डिंग लिरेन को हराया था। इतने कम उम्र में इस बड़े मुकाम को हासिल करने वाले यह दुनिया के पहले प्लेयर भी बने। बड़े फाइनल में गुकेश ने लिरेन को 7.5-6.5 के अंदर से हराया था।

 

 

2. मनु भाकर (ओलंपिक मेडलिस्ट)

पेरिस ओलंपिक में महिला शूटर मनु भाकर ने दो ओलंपिक मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार जीत हासिल की थी। साथ ही, डबल मिक्सड में भी वह तीन नंबर पर विराजमान रही थीं।

 

3. प्रवीण कुमार (पैरालंपिक गोल्ड विजेता)

पेरिस पैरालंपिक 2024 में प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास बना दिया था। टी64 स्पर्धा में प्रवीण ने 2.08 मीटर की ऊंचाई का छलांग लगाकर सबको चौंकाया था। उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो चुका है।

 

4. हरमनप्रीत सिंह (भारतीय हॉकी टीम कप्तान)

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने साल 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनके नाम एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है। इंडियन हॉकी टीम के और सफल कप्तान रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:

'समिति में कुछ ठीक नहीं...' मनु भाकर के पिता का खेल अवॉर्ड को लेकर बड़ा खुलासा

चिटफंड घोटाला: 4 क्रिकेटरों को गुजरात CID ने किया तलब, चौंकाने वाले हैं 2 नाम

 

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11