...तो माही नहीं बन पाते क्रिकेटर! पापा के सामने बंद हो जाती थी एमएस धोनी की बोलती, फिर बहन ने ऐसे किया सपोर्ट

Published : Feb 09, 2024, 01:43 PM ISTUpdated : Feb 09, 2024, 01:46 PM IST
Meet-MS-Dhoni-elder-sister-jayanti-Gupta

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एमएस धोनी की तरह उनकी बहन भी बहुत डाउन टू अर्थ है और भाई की सफलता में उनका बड़ा हाथ रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट में जब भी किसी सफल कप्तान का नाम लिया जाता है, तो एमएस धोनी का जिक्र सबसे पहले होता है जिनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। एमएस धोनी को जीवन में सफल होने के लिए प्रोत्साहित करने वाले लोगों में से एक उनकी बड़ी बहन जयंती गुप्ता भी रही है, क्योंकि धोनी को खेलता देखा उनकी बहन ने उन्हें मोटिवेट किया यहां तक कि उनके पापा पान सिंह धोनी से भी जाकर खुद ही बात की। आइए आज आपको मिलवाते हैं एमएस धोनी की बहन जयंती गुप्ता से...

अगर जयंती नहीं होती तो माही नहीं बन पाते क्रिकेटर!

रिपोर्ट्स के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता उनसे तीन-चार साल बड़ी है। एमएस धोनी को जीवन में सफल होने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने वालों में से एक जयंती गुप्ता भी रही है। बचपन में जब उन्होंने धोनी को क्रिकेट खेलते देखा तो उनका सपोर्ट किया और उन्हें देश के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। वह जयंती ही थी, जिन्होंने उनके पिता पान सिंह धोनी से एमएस धोनी के क्रिकेटर बनने के लिए बात की और उनके साथ हमेशा खड़ी रही। कहते है कि धोनी अपने पिता से बहुत डरते थे और उनके सामने जाकर बात करने में झिझकते थे। रेलवे से नौकरी छोड़ने के दौरान भी धोनी की बहन जयंती ने उनका पूरा सपोर्ट किया।

क्या करती हैं जयंती गुप्ता

एमएस धोनी की तरह ही जयंती भी बहुत सिंपल लाइफ जीती हैं। करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी एमएस धोनी और उनका परिवार बहुत साधारण जीवन जीता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी की बहन जयंती गुप्ता रांची के पब्लिक स्कूल में इंग्लिश टीचर है। उन्होंने गौतम गुप्ता नाम के शख्स से शादी की, जो रांची के ही रहने वाले है और एमएस धोनी के पुराने दोस्त हैं। गौतम ने भी धोनी के शुरुआती करियर में राज्य और जिला खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में उनकी बहुत मदद की थी।

और पढ़ें- डकेट का साक्षी पर किया 11 साल पुराना पोस्ट वायरल, लिखा- धोनी की पत्नी/गर्लफ्रेंड...

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल