MI vs RR: गुवाहाटी पहुंचे हार्दिक पांड्या! क्या सूर्या से वापस लेंगे कप्तानी? प्लेइंग-11 ने बढ़ाई टेंशन

Published : Apr 07, 2026, 02:20 PM IST
Mumbai Indians

सार

IPL Match Today: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज होने वाला MI vs RR मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। हार्दिक पांड्या की फिटनेस और वापसी ने सूर्या की कप्तानी पर सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं, राजस्थान की टीम का जोश विनिंग मोमेंटम से काफी हाई है। 

MI vs RR IPL 2026: IPL 2026 का रोमांच अब गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम पहुंच चुका है। आज शाम क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि आमने-सामने दो दिग्गज टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) होंगे। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही मुंबई के खेमे में हलचल तेज है। खबर है कि हार्दिक पांड्या टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जिससे कप्तानी को लेकर एक नया सस्पेंस पैदा हो गया है। टॉस से पहले आइए जानते हैं बड़ी अपडेट्स, पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...

हार्दिक पांड्या की वापसी, क्या बदल जाएगा MI का कप्तान?

मुंबई इंडियंस के लिए पिछला मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं था। कप्तान हार्दिक पांड्या बीमारी की वजह से बाहर थे और टीम को दिल्ली के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। अब हार्दिक गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या हार्दिक फिट होते ही दोबारा कमान संभालेंगे या फिर टीम सूर्या के साथ ही आगे बढ़ेगी? यह फैसला टॉस के वक्त ही साफ होगा।

मुंबई इंडियंस की टेंशन बुमराह की परफॉर्मेंस

दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह को IPL के इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। हालांकि वे रन कम दे रहे हैं, लेकिन विकेट न मिलना मुंबई की हार की बड़ी वजह मानी जा रही है। दूसरी ओर, शार्दूल ठाकुर भी पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। राजस्थान के फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए मुंबई के गेंदबाजों को कुछ 'जादू' करना ही होगा।

राजस्थान रॉयल्स का जोश हाई

राजस्थान की टीम का जोश इस समय सातवें आसमान पर है। उनके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी विपक्षी टीम के धागे खोल रहे हैं। स्पिनर रवि बिश्नोई कमाल के फॉर्म में हैं। 2 मैचों में 5 विकेट लेकर वे फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। राजस्थान के कप्तान रियान पराग के लिए यह होम ग्राउंड के जैसा है। उनकी कप्तानी की तारीफ हर तरफ हो रही है, बस फैंस को उनके बल्ले से एक बड़ी पारी का इंतजार है।

MI vs RR Match: पिच रिपोर्ट क्या कह रही है?

गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर आती है। यहां का रिकॉर्ड रहा है कि रन खूब बनते हैं। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 199 रनों का है। रात के मैच में ओस (Dew) गिरने की पूरी संभावना है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। इसलिए जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

RR vs MI: टॉस और मैच का समय

टॉस: शाम 7:00 बजे

मैच शुरू: शाम 7:30 बजे

MI vs RR Playing-11: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (wk), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर (इंपैक्ट प्लेयर)।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (wk), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और डोनोवन फरेरा।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?