
IPL 2026 Today Match 7th April 2026: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मंगलवार 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े 7 बजे फेंकी जाएगी। दोनों टीमें पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी भी हो सकती है। पिछले मैच में वो चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है। RR ने इस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। तुषार देशपांडे ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोनों की साझेदारी टीम को मजबूत शुरुआत देती है और भविष्य के लिए भी उम्मीद जगाती है।
Who Won Yesterday's IPL Match, 8th April 2026: DC vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 14वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला होगा। सूर्यवंशी ने अब तक प्रोफेशनल क्रिकेट में बुमराह का सामना नहीं किया है। अगर दोनों आमने-सामने आते हैं, तो यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब IPL के मौजूदा सीजन में उन्होंने अपनी पहली दो पारियों में 17 गेंदों पर 52 और 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर अपनी फॉर्म साबित कर दी है।
MI को पिछले मैच में Delhi Capitals के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने और जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले में एक दिलचस्प सवाल यह है कि युवा जोश और भविष्य की उम्मीदें जीतेंगी या फिर अनुभव और मौजूदा गुणवत्ता? यही सवाल इस मैच के नतीजे को भी तय कर सकता है।
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय/अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह