
इस्लामाबाद: भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस वक्त क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। IPL एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस युवा सनसनी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली। IPL इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचकर सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। कई बड़े दिग्गज अब वैभव की तुलना डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों से कर रहे हैं।
लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तुलना एक और पाकिस्तानी दिग्गज से की है। मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, ''15 साल का क्रिकेट सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी मुझे युवा, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है। क्रिकेट का भविष्य यहीं है।''
15-year-old cricket sensation #Vaibhav Sooryavanshi reminds me of @SAfridiofficial young, fearless, explosive, full of energy. The future is here! 🔥🏏 #Cricket #IPL2026
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) May 28, 2026
Hmmm.. getting compared to a bottom tier slogger.. this is perhaps the biggest insult to Vaibhav Sooryavanshi, the lowest point of his life. And I’m happy it has come so early in his career. I’m sure he’ll get over it soon, and after this, nothing negative will ever affect him…
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) May 28, 2026
वैभव की तरह ही शाहिद अफरीदी ने भी अपने करियर की शुरुआत में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। 1996 में अपनी पहली वनडे पारी में ही अफरीदी ने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। यह रिकॉर्ड लगभग 18 सालों तक कायम रहा। हालांकि, मोहम्मद यूसुफ की यह तुलना भारतीय क्रिकेट फैंस के एक बड़े हिस्से को रास नहीं आई है। वे सोशल मीडिया के जरिए इसके खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं।
IPL 2026 के क्वालिफायर 2 मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरने से पहले, गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने साफ किया है कि वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए उनके पास एक ठोस योजना है। पार्थिव ने कहा, ''मैं अब एक ब्रॉडकास्टर नहीं हूं, और न ही स्टार स्पोर्ट्स के प्री-शो में हूं। इसलिए मैं अभी अपने प्लान का खुलासा नहीं कर सकता। लेकिन वह जिस तरह से बल्लेबाजी करता है, उसे देखना शानदार है। हम उसे जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे। जैसे सभी टीमें योजना बनाती हैं, हमने भी उसके वीडियो देखे हैं।''