चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ऐसा रहा कैप्टन कूल का रिएक्शन, बेटी जीवा ने इस तरह सेलिब्रेट की भारत की बड़ी जीत

Published : Aug 24, 2023, 11:55 AM IST
MS-Dhoni-on-chandrayaan-3-landing

सार

MS Dhoni reaction on chandrayaan 3 landing: 23 अगस्त को भारत ने इतिहास रचते हुए चांद पर सफल लैंडिंग की। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन कैसा रहा, आइए हम आपको दिखाते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: 23 अगस्त 2023 वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारत ने चांद पर कदम रखा और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की। बता दें कि लैंडर विक्रम ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बना है। इस दौरान पूरा भारत चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर खुश और गौरवान्वित होता नजर आया। ऐसे में भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन कैसा रहा , आइए हम आपको दिखाते हैं...

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर कैप्टन कूल का रिएक्शन

ट्विटर (X) पर Johns. नाम से बने पेज पर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें माही बैक साइड से नजर आ रहे हैं और जहां चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सब जोरदार ताली बजा रहे हैं, तो माही अपने कूल अंदाज में अपनी थाई पर ताली मारते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं।

 

 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर नाच उठी धोनी की बेटी

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा उनकी बेटी जीवा धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेटी जीवा टीवी के सामने खड़ी होकर जोरदार ताली बजती नजर आ रही है और चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर खुशी से नाचती दिख रही हैं।

 

 

चांद पर भारत ने लहराया परचम

बता दें कि साल 2019 में चंद्रयान-2 चांद पर लैंड नहीं कर पाया था, जिसके बाद भी इसरो ने हार नहीं मानी और अपनी गलतियों से सबक लेते हुए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया और सफलतापूर्वक लैंडर विक्रम ने चांद के साउथ पोल पर लैंड किया। बता दें कि भारत चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश बना है, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग की है।

और पढ़ें- क्या होता है यो-यो टेस्ट, जिसमें विराट कोहली को मिला है 17.2 स्कोर, जानें पाकिस्तान के खिलाड़ियों का क्या है हाल

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स