MS Dhoni IPL 2025: एमएस धोनी का धुआंधार अवतार, छक्के देख खुशी से झूम उठे फैंस, VIDEO ने लगाई आग

सार

MS Dhoni IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 शुरू होने में अब एक हफ्ते से कम का समय रह गया है। इसी बीच धोनी ने CSK के लिए नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जमकर छक्के लगाए हैं।

 

MS Dhoni IPL 2025 Practice Video: IPL 2025 के महाकुंभ की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने जा रही है। इस बड़े धमाके के लिए चेन्नई सुपर किंग्स यानि CSK की सेना पूरी तरह से जमकर तैयारियां कर रही हैं। पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला MI और CSK के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। इस टकराव के लिए चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। धोनी अब टीम के साथ नेट्स में जुड़ गए हैं और जमकर छक्के लगा रहे हैं। इस दौरान वह काफी अच्छे फॉर्म में भी नजर आए हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है, कि शेर अभी भी बूढ़ा नहीं हुआ है। माही के इस झलक को देखने के लिए अभी से ही नेट्स में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

नेट्स में एमएस धोनी ने कर दी छक्कों की बरसात

दरअसल, सोशल मीडिया पर CSK के नेट्स अभ्यास वाला एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी धमाकेदार अंदाज में छक्के लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी अपने करियर में 18वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए उतरने वाले हैं। 43 साल की उम्र में भी उनके बल्ले से पुरानी धार ही नजर आ रही है। हालांकि, उनके लिए यह आखिरी सीजन भी हो सकता है। ऐसे में वह फैंस को जमकर स्टेडियम में झूमने का मौका देना चाहेंगे। अपने हेलिकॉप्टर शॉट से धोनी एक बार फिर मैदान पर आग लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

Latest Videos

कप्तानी में 5 बार CSK को चैंपियन बना चुके हैं धोनी

CSK के लिए इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार IPL का खिताब जितवाया है। ट्रॉफी के अलावा धोनी ने फील्ड पर भी अपनी कैप्टेंसी और बल्ले से तबाही मचाई है। उनके आईपीएल करियर पर एक नजर डालें, तो वह अब तक 264 मुकाबले खेल चुके हैं और 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक भी आया है। माही का आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। उन्होंने अब तक 252 छक्के लगाए हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts