WPL 2025 final DC Vs MI: महिला आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराया।
WPL 2025 final DC Vs MI: महिला आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला शनिवार को खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स (WPL 2025) का रोमांचक मुकाबला शनिवार को खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) और मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के बीच हुए इस शानार मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 8 रनों से हरा दिया है। दिल्ली को लगातार तीसरे सीजन में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है जबकि मुंबई की यह दूसरी जीत है। मुंबई इंडियन्स ने महिला आईपीएल का पहला सीजन जीता था। 2023 में इसकी शुरूआत हुई थी। जबकि दूसरा सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता था। इस बार फिर मुंबई ने जीत हासिल कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबला में मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का टारगेट दिया था। हालांकि, सलामी जोड़ी बहुत नहीं चली। सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया 8 रन तो हेले मैथ्यूज 3 रन बनाकर दिल्ली की गेंदबाज मॉरिजेन कैप का शिकार बनीं। नॉट सीवर ने 30 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों में 66 रन बनाएं। कप्तान कौर ने 9 चौके और 2 सिक्सर जड़े। अमेलिया केर 2 रन तो सजीवन सजना बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। जी कमलिनी ने 10 रन बनाएं। अमनजोत कौर 14 रन तो संस्कृति गुप्ता 8 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर्स में 7 विकेट गंवाकर 149 बनाएं। मॉरिजेन कैप, जेस जोनासन और नल्लापुरेड्डी चरनी ने 2-2 विकेट झटके जबकि अन्नाबेल सुथरलैंड ने एक विकेट लिए।
मुंबई इंडियन्स के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत शुरूआत नहीं दे सकी। सलामी बल्लेबाज मैग लेनिंग ने 13 रन बनाया तो शेफाली वर्मा 4 रन ही जोड़ सकीं। जेस जोनासन ने 13 रन बनाया तो जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाया। अन्नाबेल सुथरलैंड ने दो रन बनाया। गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करने वाली मारिजेन कैप का बल्ला भी खूब बोला। कैप ने 26 गेंदों में आतिशी 40 रन बनाया। सारा ब्राइस 5 रन बना सकीं। शिखा पांडेय शून्य, मिन्नू मणि ने 4 रन बनाया। निक्की प्रसाद 25 रन बनाकर तो नल्लापुरेड्डी चरनी 3 रन पर नॉट आउट रहीं। 20 ओवर्स में 9 विकेट गंवाकर दिल्ली 141 रन ही बना सकी और 8 रनों से तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। नॉट सीवर ने 3 विकेट तो अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके। शबनीम इस्माइल, सैका इशाक और हेले मैथ्यूज ने एक-एक विकेट लिए हैं।