देवी मां के चरणों में शीश झुकाने पहुंचे MS Dhoni सिंपल लुक और अंदाज ने जीता दिल

Published : Jun 24, 2024, 10:37 AM ISTUpdated : Jun 24, 2024, 10:42 AM IST
MS-Dhoni-taking-blessings-of-maa-Durga-in-Ranchi

सार

MS Dhoni taking blessings of maa Durga: आईपीएल 2024 और अंबानी की क्रूज प्री वेडिंग से फ्री होने के बाद एमएस धोनी रांची में एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं। इस बीच वो अपने दोस्त के घर माता रानी के दर्शन करने पहुंचे।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कितनी सिंपल लाइफ जीते हैं, यह तो हम सभी जानते हैं। अपने क्रिकेट और एडवर्टाइजमेंट कमिटमेंट पूरे करने के बाद माही सीधे अपने होमटाउन रांची निकल जाते हैं, जहां पर वह एक साधारण व्यक्ति की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं। लेकिन धोनी की जिंदगी साधारण कैसे हो सकती है, वह कुछ भी करें यह स्पेशल मोमेंट बन जाता है। ऐसे में हाल ही में धोनी अपने दोस्त के घर पर माता रानी की पूजा में शरीक होने के लिए पहुंचे। यहां से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एमएस धोनी का सिंपल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं माही का यह लुक-

धोनी का सादा जीवन उच्च विचार

इंस्टाग्राम पर mahisakshivibes नाम से बने पेज पर महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। जिसमें वह माता रानी के दर्शन करते नजर आए और यहां मत्था टेका। दरअसल, एमएस धोनी के एक फ्रेंड के घर माता की चौकी थी, जिसमें धोनी शरीक हुए। इन तस्वीरों में एम एस धोनी कैमफ्लेज प्रिंट कार्गो पैंट और लाइट ब्लू कलर की प्लेन ट-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने बालों में हाफ पोनी बनाई हुई है। सोशल मीडिया पर धोनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 2 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा भगवान माही को हमेशा ब्लेस करें। एक यूजर ने लिखा- धोनी की स्माइल ने मेरा दिन बना दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई तुम इतना सिंपल कैसे हो? इसी तरह से हजारों-लाखों यूजर्स ने धोनी की तस्वीरों पर कमेंट्स किए।

 

 

 

 

फैमिली के साथ किया था फॉरेन ट्रिप

आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद एमएस धोनी अपने परिवार के साथ फॉरेन ट्रिप पर निकले थे, यहां पर उन्होंने पेरिस में एफिल टावर के पास क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और इससे पहले वह मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूस प्री वेडिंग के लिए इटली भी पहुंचे थे। यहां से भी धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी की कई सारी तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद धोनी अपने होमटाउन रांची पिछले कुछ समय से हैं। यहां पर फार्मिंग करने के साथ ही धोनी बाइक चलाते हुए भी नजर आएं।

और पढ़ें-  T20 WC 2024, Ind vs Aus: भारत का होगा कंगारुओं से मुकाबला, बारिश हुई तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल्स-जानें

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल