एमएस धोनी का धांसू अंदाज, रांची की सड़कों पर चलाते नजर आए Yamaha R1-z मोटरसाइकिल- Watch Video

Published : Jun 22, 2024, 10:01 AM ISTUpdated : Jun 22, 2024, 10:03 AM IST
MS-Dhoni-viral-video-of-riding-Yamaha-R1Z-motorcycle

सार

इंडियन प्रीमियर लीग से फ्री होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच वो रांची की सड़कों पर अपनी पसंदीदा बाइक चलाते नजर आएं।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का कितना शौक है यह तो हम सभी जानते हैं। उनके गैराज में 100 से ज्यादा विंटेज और स्पोर्ट्स बाइक का कलेक्शन है। धोनी इन बाइक्स को हमेशा चलाते हुए भी नजर आते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह अपनी पसंदीदा Yamaha R1-z मोटरसाइकिल रांची की सड़कों पर चलाते हुए नजर आएं। आइए आपको भी दिखाते हैं कैप्टन कूल का यह कूल अंदाज...

 

 

व्हाइट कलर की विंटेज बाइक चलाते दिखें धोनी

ट्विटर (X) पर Mufaddal Vohra नाम से बने हैंडल पर एमएस धोनी का एक रीसेंट वीडियो शेयर किया गया है। 11 सेकंड के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने विंटेज कलेक्शन में से उन्होंने इस बार सफेद रंग की Yamaha R1-z बाइक निकाली और इसके साथ उन्होंने चमकीले गोल्डन कलर का हेलमेट पहना। इस वीडियो में वह इस बाइक से अपने घर जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा लेकिन फैंस उनकी इतनी सी झलक देखकर भी बेहद खुश हैं।

 

 

 

यूजर्स बोले स्वर्ग में बनी है धोनी और बाइक की जोड़ी

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 7 लाख 40 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन को लेकर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया एमएसडी और उनकी बाइक की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा आईपीएल का खेलो, खेती करो, वर्ल्ड टूर करो, बाइक चलाओ, मस्त लाइफ... इसी तरह से कई यूजर्स ने एमएस धोनी के इस लेटेस्ट वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स किए। बता दें कि इस साल एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और आईपीएल 2024 की ट्रॉफी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम की थी।

और पढ़ें- T20 WC 2024, IND vs BAN: सुपर-8 में आज भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11 और क्या कहते हैं आंकड़े

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL