पत्नी साक्षी संग पार्टी में पहुंचें एमएस धोनी, आंखें फाड़ निहारते रह गए लोग, एक फैन ने कर दी बड़ी डिमांड

Published : Feb 16, 2025, 11:01 AM IST
ms dhoni-sakshi singh

सार

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। उनका हरेक अंदाज लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं। 

Sakshi Singh shared beautiful picture with Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनका क्रेज आज भी विराट और सचिन से कम नहीं है। सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी साक्षी सिंह भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी खूबसूरती हीरोइन को टक्कर देती है। वह हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। साक्षी ने माही के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

पत्नी संग धोनी को देख फैंस ने बनाया सोशल मीडिया का माहौल

दरअसल, एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो किसी बड़ी पार्टी की लग रही है। उन्होंने कुल 6 तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें वह अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। जबकि एक फोटो में साक्षी और माही एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों बैठे हुए बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस का ध्यान खींच रहा है। धोनी हमेशा की तरह बेहद कूल नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं।

'थाला फॉर द रीजन,' MS Dhoni के नए लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें VIDEO

माही और साक्षी को एक साथ देख फैन ने कर दी बड़ी डिमांड

साक्षी और माही को एकसाथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "हम लास्ट वाली फोटो देखने ही आते हैं।" इसके अलावा एक अन्य यूजर ने साक्षी को सलाह देते हुए कहा कि "साक्षी मैम माही भाई की फोटो आगे लगाया करिए, हम उन्हें ही देखने आते हैं।" वहीं एक ने कमेंट किया "माही भाई की फिनिशिंग की तरह आपने लास्ट में फोटो लगाई है।"

माही की वाइफ साक्षी की फैन फॉलोइंग भी है जबरदस्त

धोनी की वाइफ साक्षी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उन्हें उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि धोनी से साक्षी की पहचान कम नहीं हैं। भारी संख्या में लोग उन्हें प्यार करते हैं। उनकी हरेक तस्वीरें लोगों का दिल जीत लेती है।

वैलेंटाइन-डे पर धोनी की पत्नी साक्षी ने लूटाया प्यार, 6 तस्वीरों ने धड़काया फैंस का दिल, किए मजेदार कमेंट्स

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल