सार
MS Dhoni: आईपीएल 2025 से पहले महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में नजर आए हैं। उनके कुल लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हर कोई उनके अंदाज का दीवाना बना हुआ है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।
MS Dhoni new look ahead of IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी केवल खेल ही नहीं, बल्कि स्टाइल के मामले में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। उनका हेयरस्टाइल और दाढ़ी हमेशा फैंस को अपनी ओर खींचता है। पूर्व भारतीय कप्तान अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। धोनी के चाहनेवाले उनकी तारीफ करने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर बाहरी दुनिया में वह चर्चा का विषय बने रहते हैं। धोनी अक्सर नए-नए अवतार में दिखाई देते रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है।
माही के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। माही का लुक हरेक फैंस को आकर्षित कर रहा है। स्टाइलिश ग्रे टीशर्ट और चश्मे में वह किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। उनका शार्प लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। हर कोई धोनी के इस लुक की तारीफ कर रहा है।
धोनी का नया लुक देख फैंस जमकर करने लगे कमेंट्स
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी के इस पोस्ट पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि "भले ही धोनी की उम्र हो गई हो, लेकिन वह अभी भी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।" वहीं, कुछ यूजर्स धोनी के अंदाज पर जश्न मना रहे हैं। धोनी के प्रति इस प्यार को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनका क्रेज कितना ज्यादा है।
माता के दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, क्या CSK को मिलेगी एक और IPL ट्रॉफी?
IPL 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं एमएस धोनी
माही आगामी IPL 2025 सीजन में CSK के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वह लगातार अभ्यास करने में लगे हैं। धोनी ने कुल 264 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 137.53 का रहा है। साल 2008 से वह इस लीग में CSK और RPS के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। धोनी ने 24 हाफ सेंचुरी जड़ी है। उनका उच्च व्यक्तिगत स्कोर 84 नाबाद है।
अपने डॉग का पूरा ध्यान रखते हैं एमएस धोनी, जीवा भी बटाती हैं हांथ; देखें VIDEO