WPL 2025 Final: दिल्ली को फाइनल में हराकर हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली कप्तान

Published : Mar 16, 2025, 11:10 AM IST
haramnpreet kaur

सार

MI W vs DC W Final: WPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। हरमनप्रीत कौर की अगवाई में MI ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

Mumbai Indians Womens Won WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर किताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई ने दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में MI ने DC को 20 ओवर 150 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए और MI दूसरी बार चैंपियन बन गई।इसी बीच कप्तान हरमनप्रीत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह WPL में दो बार खिताब अपने नाम करने वाली पहले कप्तान बनीं। पहले सीजन में उन्होंने यह कारनामा करके दिखाया था।

दिल्ली को हराकर हरमनप्रीत कौर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 2024 में फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी। इतना ही नहीं, जब पहले सीजन में MI चैंपियन बनी थी उसे समय भी दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में सामने थी। इस बड़ी जीत में हरमन ने कप्तानी पारी खेली। उनके बल्ले से 44 गेंद में 66 रनों की लाजवाब पारी निकली। उनके अलावा नेट स्कैबर ब्रंट ने भी 28 गेंदों पर अहम 30 रन बनाए। ब्रंट ने केवल बल्ले ही नहीं गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके।

तीसरी बार दिल्ली का खिताब जीतने का टूटा सपना

दिल्ली कैपिटल्स का सपना एक बार फिर से टूट गया। WPL में या तीसरा मौका था जब दिल्ली की टीम फाइनल में गई, लेकिन ट्रॉफी उठाने में नाकामयाब रही। पहली बार मुंबई इंडियंस नहीं पहले सीजन में हरा दिया। उसके बाद साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अब तीसरा मौका है, जब एक बार फिर से MI ने उनका सपना मिट्टी में मिला दिया। भले ही टीम की कप्तानी मैग लैंनिंग कर रह थीं, लेकिन रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं दिखा।

 

PREV

Recommended Stories

1000+ रन, 100 विकेट... हार्दिक पांड्या बने टी20i के बादशाह, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास
IND vs SA 3rd T20i: टीम इंडिया की Playing XI से 2 खिलाड़ी आउट, जानें आज का टॉस कौन जीता?