
Fastest Century in MLC: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर मेजर लीग क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
निकोलस पूरन ने मुकाबले में महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिन एलन के नाम था, जिन्होंने 34 गेंदों में शतक लगाया था। यानी पूरन ने यह उपलब्धि 4 गेंद पहले हासिल कर ली। पूरन ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 16 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 33 गेंदों में 106 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 5 चौके निकले। उनका स्ट्राइक रेट 321.21 रहा। यह उनके टी20 करियर का पांचवां शतक है।
और पढे़ं- IPL 2025 में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले 5 खूंखार बल्लेबाज
1. निकोलस पूरन ने शतक कितनी गेंदों में लगाया?
निकोलस पूरन ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया।
2. पूरन ने किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?
उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन का 34 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
3. मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने कितने रन बनाए?
टीम ने 20 ओवर में 266/9 का स्कोर बनाया, जो मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।