थप्पड़ कांड से लेकर धोनी के अंपायर से भिड़ने तक, ये है IPL की 7 सबसे यादगार लड़ाई

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, लेकिन यह पहली बार नहीं इससे पहले भी आईपीएल के मंच पर कई खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं IPL की सबसे बड़ी लड़ाइयों के बारे में...

Deepali Virk | Published : May 3, 2023 3:04 AM IST

17
हरभजन सिंह-श्रीसंत थप्पड़ कांड

आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाइयों में हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड की गूंज आज भी सुनाई देती है। जब आईपीएल 2008 के दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के प्लेयर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था।

27
सौरभ गांगुली-शेन वॉर्न की लड़ाई

आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज सौरव गांगुली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न के बीच भी हाथापाई हो गई थी। दरअसल, गांगुली को थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया था। इसके बाद शेन वॉर्न और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी उन्हें विदा कर रहे थे, तो दादा का पारा चढ़ गया।

37
एमएस धोनी और अंपायर की लड़ाई

कैप्टन कूल नाम से मशहूर m.s. धोनी का पारा भी आईपीएल 2019 में चढ़ा गया था, जब राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स के खिलाफ धोनी अंपायरों से बहस करते हुए नजर आए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

47
एरोन फिंच और रविचंद्रन अश्विन की लड़ाई

दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एरोन फिंच के बीच भी आईपीएल 2020 के दौरान नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एरोन फिंच को वॉर्निंग तक दे दी थी।

57
गौतम गंभीर और विराट कोहली की पहली लड़ाई

सिर्फ आईपीएल 2023 में ही नहीं बल्कि आईपीएल 2013 के दौरान भी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के बीच लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई के बाद भी दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया था।

67
किरॉन पोलार्ड मिचेल स्टार्क की लड़ाई

आईपीएल 2014 के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज किरॉन पोलार्ड और आरसीबी के गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी। दरअसल, स्टार्क ने पोलार्ड को बाउंसर फेंका और कुछ अपशब्द बोले, जिसके बाद पोलार्ड का पारा चढ़ गया और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला तक फेंक दिया। इसके बाद खिलाड़ियों को बीच में आकर दोनों को शांत करना पड़ा था।

77
विराट कोहली गौतम गंभीर की IPL 2023 में लड़ाई

1 मई 2023 को गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच एक बार फिर जुबानी जंग हो गई। जब मैच के बाद खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो गौतम गंभीर बीच में आए और अपने प्लेयर को वहां से ले जाने लगे। इसके बाद कुछ बोला, तो विराट और गंभीर के बीच फिर बहस शुरू हो गई।

और पढ़ें- जब विरुष्का की शादी में इस अंदाज में पहुंचे थे गौतम गंभीर, खूबसूरत वाइफ ने लूट ली थी महफिल

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos