IND vs NZ: 80 रन बनाते ही विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published : Nov 15, 2023, 04:47 PM IST
virat kohli news

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विराट कोहली ने गजब की पारी खेली है। विराट कोहली ने भारत की रन गति को लगातार तेज बनाए रखा और खुद के लिए माइलस्टोन खड़ा किया। 

Virat Kohli Records. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में 80 रन बनाते ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे वर्ल्डकप 2003 में सबसे ज्यादा 673 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं और किसी भी वर्ल्डकप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और अपने गुरू सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सचिन ने खुद तालियां बजाकर विराट कोहली को इस उपलब्धि पर बधाईयां दी हैं।

IND vs NZ Semifinal: चार सेमीफाइनल खेलने वाले बने विराट कोहली

कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि विराट कोहली ने भी इस मैच से बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। विराट कोहली वर्ल्डकप के 4 सेमीफाइनल खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 2011 वनडे वर्ल्डकप खेला था और भारत विनर बना था। इसके बाद विराट ने 2015 के वनडे वर्ल्डकप का सेमीफाइनल खेला जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया। वहीं, 2019 के वनडे वर्ल्डकप में भी भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। तब न्यूजीलैंड ने हराया था और अब विराट कोहली 2023 का सेमीफाइनल यानि चौथा सेमीफाइनल खेल रहे हैं। इससे पहले 3 सेमीफाइनल खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

IND vs NZ: मैच देखने पहुंचे कई सितारे

फुटबाल के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे डेविड बेकहम भी भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए मैदान पर पहुंचे हैं। उनके साथ बीसीसीआई के सचिव जय शाह, महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर और उनकी वाइफ अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद हैं। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर भी दर्शकों के बीच नजर आईं। फिल्मी सितारों की बात करें तो जॉन अब्राहम, रणवीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुणाल खेमू एक साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि सलमान खान और सुपर स्टार रजनीकांत भी मैच देखने के लिए वानखेड़े पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: डेविड बेकहम से लेकर रणवीर कपूर तक...जानें कौन-कौन से सितारे पहुंचे वानखेड़े

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल