IPL की 5 पूर्व टीमें- डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स, पुणे वॉरियर्स, गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स- अब नहीं खेलतीं। ये टीमें कुछ सीजन खेलने के बाद बंद हो गईं, जिनमें 2009 की चैंपियन डेक्कन चार्जर्स भी शामिल थी।

नई दिल्लीः IPL में कुछ टीमें आईं, कुछ सीजन खेलीं और फिर गायब हो गईं। लेकिन कम समय में ही इन्होंने ऐसी यादें बनाईं कि फैंस आज भी इन्हें भूल नहीं पाए हैं। ऐसी एक-दो नहीं, बल्कि पांच टीमें हैं, जिनकी कहानी दिलचस्प है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है डेक्कन चार्जर्स का। एडम गिलक्रिस्ट, रोहित शर्मा और एंड्रयू साइमंड्स जैसे धुरंधर इस टीम में थे। 2008 से 2012 तक, यानी पांच सीजन यह टीम खेली और 2009 में चैंपियन भी बनी। लेकिन 2012 में BCCI ने कुछ वजहों से इस फ्रेंचाइजी को खत्म कर दिया।

फिर आती है कोच्चि टस्कर्स केरला की बारी। इस टीम में ब्रेंडन मैक्कलम, महेला जयवर्धने, मुथैया मुरलीधरन और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम शामिल थे। यह टीम सिर्फ 2011 के सीजन में खेली और 14 मैचों में से 6 में जीत हासिल की थी।

सौरव गांगुली की टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया को कौन भूल सकता है। यह टीम 2011, 2012 और 2013 के सीजन में टूर्नामेंट का हिस्सा रही। लेकिन पुणे की टीम कभी भी पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर से ऊपर नहीं आ पाई।

आखिर में बात उन दो टीमों की, जो तब आईं जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर बैन लगा था। ये थीं राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायंस। दोनों ही टीमें 2016 और 2017 में IPL का हिस्सा थीं और फिर इनकी कहानी भी खत्म हो गई।