ओलंपियन को ये क्रिकेटर पसंद है: जानें नीरज चोपड़ा कौन सी खिलाड़ियों को बता रहे फेवरेट?

Published : Mar 26, 2023, 06:18 PM ISTUpdated : Mar 26, 2023, 07:18 PM IST
neeraj

सार

महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाना है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस टूर्नामेंट पर रही। हाल ही में भारत के स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने भी अपनी फेवरेट खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया। 

Neeraj Chopra Favourite Cricketer. महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाना है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस टूर्नामेंट पर रही। हाल ही में भारत के स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने भी अपनी फेवरेट खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया। नीरज चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को चैंपियन बनने के लिए शुभमकामनाएं भी दी हैं।

कौन हैं नीरज की पसंदीदा प्लेयर्स

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला प्रीमियर लीग को लेकर अपने विचार रखे हैं। नीरज ने कहा कि महिला आईपीएल में उनकी टॉप 3 खिलाड़ियों के नाम हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा हैं। नीरज ने कहा कि मैंने शेफाली वर्मा को खेलते हुए देखा है और वे भविष्य की शानदार खिलाड़ी हैं।

साउथ अफ्रीका नें टीम से की थी मुलाकात

ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम से मुलाकात की थी। नीरज ने कहा कि मैंने एलिमिनेटर मैच भी देखा। नीरज ने कहा कि मैंने पहली बार महिला खिलाड़ियों से अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मुलाकात की थी। उस वक्त मैं साउथ अफ्रीका में ही ट्रेनिंग कर रहा था। मैं खिलाड़ियों से मिला तो अच्छा महसूस किया। मैं महिला प्रीमियर लीग भी देख रहा हूं और यहां का वातावरण बेहद खुशनुमा है। नीरज ने कहा कि हमारी लड़कियां बेहतरीन क्रिकेट खेल रही हैं और यह आने वाले समय के लिए बेहतर है।

दोनों फाइनलिस्ट को दी बधाई

नीरज चोपड़ा ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनस में पहुंचने वाली दोनों टीमों के बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें मेहनत करके यहां तक पहुंची हैं। दोनों टीमों ने लीग मैच के 6-6 मुकाबले खेले हैं और मुंबई ने तो एलिमिनेटर राउंड में 72 रनों से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट पाया है।

यह भी पढ़ें

मन की बात: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की प्रशंसा, पीएम मोदी ने कहा-'नारी शक्ति ने रचा इतिहास'

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?