
PAK vs USA T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज मंगलवार का मुकाबला पाकिस्तान और अमेरिका के बीच है। इस मैच पर थोड़ी बारिश की आशंका है और टॉस भी अहम फैक्टर रहने वाला है। कोलंबो के SSC स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर हर किसी की नजर है, क्योंकि पिछले टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को यूएसए के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-A में यह दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान ने पिछला मैच किसी तरह जीता जरूर, लेकिन खेल आखिरी ओवर तक गया। वहीं, अमेरिका ने भारत को कड़ी टक्कर देकर दिखा दिया कि यह टीम अब किसी से डरने वाली नहीं है यानी आज का मैच पाकिस्तानी टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है।
पाकिस्तान के फैंस और खिलाड़ियों के जेहन में अमेरिका के साथ होने वाला 2024 टी20 वर्ल्ड कप का मैच भी आ रहा होगा, जिसमें पाकिस्तान ने 160 रन बनाए, जवाब में अमेरिका ने 159 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। सुपर ओवर में USA ने जीत हासिल की। उसी हार ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। आज वही टीम, वही दबाव फर्क सिर्फ जगह का है।
SSC कोलंबो की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती है। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और तेज रन बनाना मुश्किल माना जाता है। 150 रन भी यहां मजबूत स्कोर बन जाता है। पिछले मैच में नीदरलैंड्स ने 147 रन बनाकर पाकिस्तान को परेशान कर दिया था। ऐसे में आज एक-एक रन की कीमत होगी।
मौसम भी मैच से पहले सिरदर्द बना हुआ है। कोलंबो में हल्की बारिश की संभावना है। मैच शाम को है, लेकिन यहां ओस नहीं पड़ती है। मतलब टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। अगर बारिश आ गई, तो गेम छोटा हो सकता है और स्ट्रैटजी पूरी तरह बदल सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हालात समझने का मौका मिल सकता है और बाद में खेलने वाली टीम पर रन चेज़ का दबाव रह सकता है। बारिश आई तो DLS का खतरा भी रहेगा। यानी टॉस जीतना आधी जीत जैसा हो सकता है। इसलिए दोनों टीमों के लिए टॉस अहम रहने वाला है।
पाकिस्तान
बाबर आजम, सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद
अमेरिका
साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान
इसे भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है यह दिग्गज क्रिकेटर
इसे भी पढ़ें- BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से OUT हो गए 5 दिग्गज क्रिकेटर्स, 2 नाम पर नहीं होगा यकीन