पाकिस्तानी क्रिकेटर ने शेयर की रामलला की तस्वीर... हो गए ट्रोल, बाबर को लेकर कही बड़ी बात

Published : Jan 19, 2024, 02:05 PM ISTUpdated : Jan 19, 2024, 02:11 PM IST
Pakistani-cricketer-Danish-kaneria-shares-recent-picture-of-lord-Rama

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर शेयर की और लिखा मेरे रामलला विराजमान हो गए।

स्पोर्ट्स डेस्क: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जोरदार उत्साह नजर आ रहा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी राम मंदिर को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भक्तों के लिए दरबार खुल जाएगा। ऐसे में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की एक फोटो शेयर की, हालांकि इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसका क्या जवाब दिया वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

 

दानिश कनेरिया का ट्वीट

दानिश कनेरिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (X) पर रामलला की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दानिश की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर फहीम नाम के एक शख्स नाम उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा एक चोर कभी मालिक नहीं बन सकता और इसके साथ यूजर ने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली फोटो शेयर की। इस पर दानिश कनेरिया ने इस यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा कि यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर चोर से वापस ले लिया।

 

 

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब दानिश कनेरिया ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कोई तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले दानिश ने कहा था कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और उन्होंने अपने हाथ में भगवा झंडा लिए फोटो भी शेयर की थी।

कौन है दानिश कनेरिया

दानिश कनेरिया पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच और 18 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 261 और वनडे में 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन वह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह कई बार भारत के पक्ष में बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने के कारण उनके साथ दोहरा व्यवहार भी किया जाता है।

और पढ़ें- T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने मचाया गर्दा, जानें वह 5 बेहतरीन पारियां

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच