मिस्ट्री गर्ल के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए पृथ्वी शॉ, वायरल हुई रोमांटिक फोटो

Published : Nov 10, 2025, 09:41 AM IST
Prithvi Shaw Bday With Girlfriend Aakriti Agrawal

सार

Prithvi Shaw Birthday: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने 9 नवंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आए, आइए देखें फोटो-

Prithvi Shaw Bday With Girlfriend Aakriti Agrawal: टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए। इतना ही नहीं अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के लिए 71 रनों की पारी भी खेली। आइए आपको दिखाते हैं पृथ्वी शॉ के जन्मदिन की तस्वीरें, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ की बर्थडे फोटो

इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ ने अपने ऑफिशियल पेज पर ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। इन तस्वीरों में वो अपने बर्थडे का केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके टेबल पर गुलाबों से सजा हुआ गुलदस्ता भी रखा है। उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही हैं। ये कोई और नहीं बल्कि इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल हैं। दोनों इन फोटो में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पृथ्वी शॉ ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू मी, थैंक यू आकृति अग्रवाल इस दिन को और खास बनाने के लिए। सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

और पढ़ें- गलत फैसलों ने बिगाड़ा करियर... मुश्किल वक्त में ये क्रिकेटर बनें सहारा, पृथ्वी शॉ का इमोशनल खुलासा

पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, तस्वीरें देख फैन बन गया शायर

कौन हैं आकृति अग्रवाल

आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस है, जो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं और जल्द ही फिल्म त्रिमुखा में डेब्यू करती हुई नजर आएंगी। वो क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें-

बर्थडे पर पृथ्वी शॉ की शानदार पारी

पृथ्वी शॉ ने अपने जन्मदिन के मौके पर रणजी क्रिकेट में शानदार अर्धशतक लगाया। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 71 रनों की पारी खेली। इस मैच की बात की जाए तो कर्नाटक ने पहली पारी में 313 रन बनाए, जवाब में पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 92 गेंद में 71 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके भी लगाए। इस सीरीज में पृथ्वी शॉ का ये तीसरा 50 प्लस स्कोर है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन रणजी और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!