Prithvi Shaw Selfie Row: मुंबई पुलिस की चौथी गिरफ्तारी, गला काटने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

Published : Feb 18, 2023, 05:45 PM IST
Prithvi Shaw

सार

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद (Prithvi Shaw Selfie Row) के मामले में मुंबई पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। होटल के बाहर सपना गिल का करीबी दोस्त शोभित ठाकुर ने क्रिकेटर का गला काटने की धमकी दी थी। 

Prithvi Shaw Selfie Row. क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद में मुंबई पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। यह युवक कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर का गला काटने की धमकी देने वाला युवक शोभित ठाकुर है। सेल्फी विवाद की मुख्य आरोपी सपना गिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह 20 फरवरी तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगी। भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ विवाद के मामले में अब तक कुल 4 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुंबई पुलिस ने शनिवार को शोभित ठाकुर को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

Prithvi Shaw Selfie Row- क्या है पूरा विवाद

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से मना किया तो आठ लोगों ने उनके दोस्त पर हमला कर लिया। एक महिला फैन बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की पिटाई करने आ गई। फाइव स्टार होटल के सामने सड़क पर महिला और पृथ्वी शॉ के बीच हाथापाई हुई। बेसबॉल के डंडे से लैस उपद्रवियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार में तोड़फोड़ की। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जिनमें से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना मुंबई के ओशिवारा थाना क्षेत्र की है। पृथ्वी शॉ अपने बिजनेस मैन दोस्त से मिलने एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे थे। इसी दौरान सना गिल और शोभित ठाकुर नाम के दो लोगों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। पृथ्वी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उस वक्त पृथ्वी होटल में थे लेकिन बाहर निकलते ही उनके साथ हाथापाई की गई।

Prithvi Shaw Selfie Row- क्यों बढ़ा विवाद

सेल्फी लेने की जिद और क्रिकेटर के मना करने के बाद सपना गिल और शोभित को होटल से बाहर निकाल दिया गया। तब उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया। पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ होटल से निकले तो सड़क पर उनलोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। महिला फैन बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ को पीटने आ गई। बचाव की कोशिश में पृथ्वी ने बेसबॉल बैट पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार को तोड़ दिया। दूसरी ओर महिला फैन ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पृथ्वी शॉ के दोस्त ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। इस बीच बिजनेसमैन का ड्राइवर टूटी कार लेकर ओशिवारा थाना पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें

सेल्फी लेने को राजी नहीं हुए पृथ्वी शॉ तो महिला फैन ने दिखाई दबंगई, बेसबॉल बैट लेकर आई पीटने, सड़क पर हुई हाथापाई

 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 2nd T20: भारत के 249 रन भी पड़े कम! शाई होप के शतक ने रांची में पलट दी पूरी बाजी
IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका