जूनियर शमी भी कम नहीं, टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई की तूफानी गेंदबाजी के आगे यूपी की टीम ढेर

Published : Jan 13, 2024, 10:32 PM IST
shami

सार

मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी बड़े भाई से कुछ कम नहीं हैं। शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने रणजी ट्राफी 2022-23 में ऐसी तूफानी गेंदबाजी की कि यूपी की टीम महज 60 रनों पर ही ढेर हो गई। 

खेल डेस्क। भारतीय टीम को शायद एक नया तेज गेंदबाज मिलने वाला है। यह और कोई नहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई की। जी हां, मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ की गेंदबाजी भी शानदार है। गेंदबाजी के मामले में शमी से कम नहीं हैं जूनियर शमी। हाल ही चल रही रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद कैफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी के बल्लेलबाजों के पसीने छुड़ा दिए। उनकी गेंदबाजी फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ की है।

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई यूपी की बल्लेबाजी
उत्तर प्रदेश की टीम नीतीश राणा की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2023-23 के पश्चिम बंगाल के साथ हुए मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। यूपी की टीम का पश्चिम बंगाल के साथ कानपुर के ग्रीन शानदार मुकाबला हुआ इसमें यूपी की टीम महज 20.5 ओवरों में सिर्फ 60 रन पर ही ढेर हो गई।  रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम के खेले गए मैचों में यह अब तक का पांचवां सबसे कम स्कोर रहा। पश्चि बंगाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी।  

कैफ की तूफानी गेंदबाजी
मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ ने यूपी के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक विकेट लिए। कैफ ने 5.5 ओवरों में महज 14 देकर चार विकेट चटकाकर यूपी की टीम की कमर ही तोड़ दी। टीम केवल 60 रनों पर आउट हो गई। कैफ रणजी ट्राफी का यह पहला सीजन खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट ही खेला था। कैफ अब तक 9 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। कैफ के बड़े भाई और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी घरेलू क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया है। शमी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। 

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच