रवींद्र जडेजा के पिता के आरोप पर रीवाबा ने दिया कड़ा जवाब, गुस्से से आग बबूला हुई क्रिकेटर की वाइफ

Published : Feb 12, 2024, 11:29 AM ISTUpdated : Feb 12, 2024, 11:31 AM IST
Rivaba-Jadeja--response-on-Ravindra-Jadeja-father-acquisition

सार

इस समय भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अपने पिता के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस पर उनकी वाइफ रीवाबा जडेजा ने भी रिएक्शन दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा उनकी पत्नी और भाजपा विधायक रीवाबा जडेजा को लेकर क्रिकेटर के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने आरोप लगाया था कि उनका बेटे और बहू से कोई संबंध नहीं है और वह अपने बेटे के साथ नहीं रहते हैं। अब रवींद्र जडेजा की पत्नी ने अपने ससुर के आरोपों पर रिएक्शन दिया है और गुस्से से वह आग बबूला हो गई। आइए आपको बताते हैं कि रवींद्र जडेजा की वाइफ ने इस सवाल पर क्या रिएक्ट किया...

ससुर के आरोपों पर रीवाबा का रिएक्शन

हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ से उनके ससुर अनिरुद्ध सिंह जडेजा के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गई और उन्होंने इस पर टेढ़ा जवाब देते हुए कहा कि आज हम यहां क्यों है? यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो मुझसे सवाल पूछ सकते हैं, वरना कोई बात नहीं। बता दें कि रवींद्र जडेजा की वाइफ रीवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक है और यहां पर वह एक मीडिया इंटरेक्शन में आई थी।

रवींद्र जडेजा के पिता का आरोप

दूसरी ओर रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा की बात की जाए तो वह अपने बेटे और बहू से अलग जामनगर में अकेले रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी पर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि उनका उनके बेटे और बहू से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम उन्हें नहीं बुलाते और वह हमें नहीं बुलाते। यह समस्या शादी के दो-तीन महीने बाद ही शुरू हो गई थी। वह मेरा बेटा है और इससे मेरा दिल दुखता है। काश मैं ये शादी होने ही नहीं देता। अच्छा होता कि वह क्रिकेटर ही नहीं बनता। उस स्थिति में हमें यह सब नहीं सहना पड़ता।

रवींद्र जडेजा की सफाई

अपने पिता के आरोपों पर खुद क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि इंटरव्यू में कही गई बातें निरर्थक और झूठी है। वह एकतरफा टिप्पणियां है जिनका मैं खंडन करता हूं। मेरी पत्नी की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है। मुझे भी बहुत कुछ कहना है, लेकिन बेहतर होगा कि मैं उन बातों को सार्वजनिक तौर पर उजागर न करूं।

और पढ़ें- क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा और पत्नी रीवाबा पर पिता अनिरुद्ध का आरोप- बहू का ध्यान केवल पैसों पर..., पढ़ें क्रिकेटर का जवाब

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 8th April 2026: DC vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 14वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच