
RJ Mahvash Ex-Boyfriend Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आरजे महवश के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती बताया था। अब महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चहल का नाम चर्चा में आ गया है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में आरजे महवश अपने एक पुराने रिश्ते का एक्सपीरियंस शेयर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड ऐसा था, जो गलत काम करते हुए पकड़े जाने पर माफी मांगने के बजाय पैनिक अटैक आने का बहाना बनाने लगता था। महवश के मुताबिक, जब वह उसके लिए बाहर जाकर पानी लेकर आती थीं, तो वह आराम से फोन चलाता नजर आता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था और पकड़े जाने पर आंखों में आंखें डालकर झूठ बोलता था। महवश ने अपने रिश्ते के आखिरी दौर का जिक्र करते हुए बताया कि अलग होते समय उस शख्स ने उनसे कहा था कि उन्हें उसके जैसा लड़का नहीं मिलेगा। हालांकि, महवश ने इस वीडियो में उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया।
महवश के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल और महवश को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। दोनों के साथ घूमने और तस्वीरें सामने आने के बाद डेटिंग की चर्चाएं भी शुरू हुई थीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से लव अफेयर के तौर पर स्वीकार नहीं किया था।
युजवेंद्र चहल ने अक्टूबर 2026 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, इसका उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमित ओवरों के क्रिकेट या आईपीएल से भी संन्यास नहीं लिया है। इसके अलावा, नवंबर 2026 में उनके बीजेपी में शामिल होने की खबर भी सामने आई थी। उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, आरजे महवश सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और कंटेंट के जरिए लगातार चर्चा में रहती हैं। फिलहाल उनके वायरल बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।