रोहित शर्मा के 10 बड़े अचीवमेंट, टेस्ट डेब्यू से कप्तानी तक..जमकर बरसा हिटमैन का बल्ला

Published : May 07, 2025, 08:48 PM ISTUpdated : May 07, 2025, 08:49 PM IST

Rohit Sharma Big Achievements: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार 7 मई को उन्होंने एक पोस्ट के जरिये कहा कि वो अब सिर्फ वनडे मैच ही खेलेंगे। जानते हैं टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा के 10 सबसे बड़े अचीवमेंट।

PREV
110
1. शानदार टेस्ट डेब्यू

नवंबर 2013 में डेब्यू पर 177 रन बनाए, जो डेब्यू पर किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

210
2. टेस्ट करियर की शुरुआत में लगातार 2 शतक

अपने डेब्यू के बाद अगले टेस्ट में नाबाद 111 रन बनाए। अपने पहले दो टेस्ट में शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बने।

310
3. टेस्ट ओपनर के रूप में मिली कामयाबी

2019 में टेस्ट मैचों के लिए ओपनिंग शुरू की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनर के रूप में अपनी पहली सीरिज में 176 और 127 रन बनाए।

410
4. टेस्ट में डबल सेंचुरी

रोहित शर्मा ने अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 रन बनाए, जो उनकी पहली टेस्ट डबल सेंचुरी थी।

510
5. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (19) लगाए। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

610
6. रोहित शर्मा का पहला विदेशी टेस्ट शतक

रोहित शर्मा ने 2021 में ओवल में 127 रन बनाए, जो भारत के बाहर उनका पहला टेस्ट शतक था।

710
7. प्रमुख सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 की घरेलू सीरीज में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 345 रन बनाए, जो भारत की वापसी के लिए अहम था।

810
8. टेस्ट ओपनर के तौर पर लगातार कामयाबी

रोहित शर्मा का 2019 से अप्रैल 2024 तक, टेस्ट ओपनर के तौर पर 50.04 का औसत रहा, जो दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में से एक है।

910
9. टेस्ट कप्तान बनना

फरवरी 2022 में रोहित शर्मा भारत के टेस्ट कप्तान बने। उनकी कैप्टेंसी में भारत ने कई घरेलू और विदेशी धरती पर जीत के रिकॉर्ड बनाए।

1010
10. ऐतिहासिक सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई

2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अलावा 2021 इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Read more Photos on

Recommended Stories