बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे ऋतुराज, शादी भी रचाई तो क्रिकेटर से ही

Published : Mar 21, 2024, 07:35 PM IST
rutraj family 1

सार

ऋतुराज गायकवाड को आईपीएल 2024 की चेन्नई सुपर किंग्स टीम का कप्तान बना दिया गया है। आईपीएल के छोटे से करिअर में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने से उनके परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। जानें उनका फैमिली बैकग्राउंड, शिक्षा और अन्य कई बातें…

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 का आगाज शुक्रवार शाम से होने जा रहा है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सीएसके ही सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को दे दी गई है। ऋतुराज ने आईपीएल के छोटे से करिअर में ही ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

पिता डीआरडीओ में और मां स्कूल टीचर
ऋतुराज गायकवाड का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 31 जनवरी 1997 को हुआ था। ऋतुराज के पिता दशरथ गायकवाड रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम करते थे। उनकी मां सविता गायकवाड नगर पालिका स्कूल में शिक्षिका थीं। गायकवाड बताते हैं कि उनके माता-पिता का उनको क्रिकेटर बनाने में बड़ा योगदान रहा है।  

बचपन से ही क्रिकेटर बनने का था सपना 
ऋतुराज बताते हैं कि बचपन में जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, उसके बाद से क्रिकेटर बनने के अलावा उन्होंने कभी कुछ सोचा ही नहीं था। वह सुबह शाम के अलावा जब भी समय मिलता था ग्राउंड पर ही चले जाते थे और क्रिकेट प्रैक्टिस करते थे। 

पढ़ें IPL 2024: मोहम्मद शमी चोटिल, अब गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी को धार देगा ये तेज गेंदबाज

माता-पिता ने नहीं डाला पढ़ाई का प्रेशर
अक्सर मिडिल क्लास घरों में पेरेंट्स पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। खेलने से ज्यादा पढ़ाई पर फोकस करने पर जोर देते हैं। गायकवाड का कहना था उनके माता-पिता ने कभी पढ़ाई का प्रेशर उनपर नहीं डाला। वह कहते थे जो भी मन करे करो, लेकिन करिअर को लेकर फोकस रहो। यही वजह है कि वह आज क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। 

पत्नी भी हैं महिला क्रिकेटर 
ऋतुराज गायकवाड का क्रिकेट प्रेम इतना है कि उन्होंने शादी भी ऐसी लड़की से की है जो खुद भी क्रिकेटर हैं। जी हां, ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा पवार भी क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। साल 2021 में यह लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ की गेंदबाज हैं। ऋतुराज और उत्कर्षा ने पिछले साल जनू 2023 में ही शादी रचाई थी।

ऋतुराज की एजुकेशन
 ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्राइमरी शिक्षा सेंट जोसेफ हाई स्कूल से पूरी की है। इसके साथ ही पुणे के लक्ष्मीबाई नंदगुदे स्कूल से भी आगे की पढ़ाई की। गायकवाड ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा मित्र मंडल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी दाखिला लिया। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 29 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs MI, जानें 41वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स