SA20 2023 Final: प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खिताबी जंग, जानें कौन जीतेगा मुकाबला

Published : Feb 10, 2023, 06:30 PM IST
sa final

सार

साउथ अफ्रीका में खेली जा रही sa20 2023 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच है। दोनों की टीमें यह खिताबी मुकाबला जीतने के लिए पूरा दमखम लगाने वाली हैं।  

SA20 2023 Final. साउथ अफ्रीका में खेली जा रही sa20 2023 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच है। दोनों की टीमें यह खिताबी मुकाबला जीतने के लिए पूरा दमखम लगाने वाली हैं। दोनों ही टीमों में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को किसी भी वक्त बदल सकते हैं। एक तरफ एडेन मार्करम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी होगी तो दूसरी तरफ रीली रोसो का तूफान होगा। दोनों ही बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार बैटिंग की है और फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में भी वे इसी तरह का कमाल करेंगे।

जोबर्ग सुपर किंग्स को हराकर फाइनल में सनराइजर्स
दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग मुकाबले के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जोबर्ग सुपर किंग्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। सनराइजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 213 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। वहीं जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रनों से हार गई। साउथ अफ्रीका20 लीग का फाइनल मैच प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा।

पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स
साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। इस जीत में रीली रोसो ने धमाकेदार पारी खेली है। प्रिटोरिया के बल्लेबाजा रीली रोसो ने 41 गेंद पर 56 रनों की धुआंधार पारी खेली और गेंदबाजी का मौका मिला को खतरनाक दिख रहे इयान मोर्गन को ऑउट किया। रीली रोसो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: रीली रोसो की तूफानी पारी के दम पर फाइनल में पहुंची प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स का सपना चकनाचूर

SA20 2023: सेमीफाइनल में हारी सुपर किंग्स, सनराईजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच होगा फाइनल मैच

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
IPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट