
सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक और खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने WVS (Worldwide Veterinary Service) के ABC Programme के जरिए वेटरनरी टेक्नीशियन का सर्टिफिकेट हासिल किया है। सानिया ने अपनी इस उपलब्धि के बाद एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो एक कुत्ते की देखभाल करती नजर आ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर फॉलोअर्स ने खूब बधाइयां दीं।
सानिया चंडोक की पोस्ट साफ जाहिर करती है कि जानवरों के प्रति उनका लगाव महज सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने पेट केयर के क्षेत्र में प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है और इसी दिशा में अब अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। वेटरनरी टेक्नीशियन के तौर पर उनकी ट्रेनिंग में जानवरों की सेहत और देखभाल से जुड़ी बुनियादी मेडिकल प्रक्रियाओं पर फोकस किया गया है।
सानिया चंडोक की इस उपलब्धि पर जहां फॉलोअर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मेहनत और नई प्रोफेशनल उपलब्धि की तारीफ की, वहीं ननद सारा तेंडुलकर ने भी अपनी भाभी के इस अचीवमेंट से जुड़ी पोस्ट को लाइक किया। इससे ननद-भाभी के बीच क्लोज बॉन्डिंग की झलक भी दिखी।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक सिर्फ वेटरनरी टेक्नीशियन ही नहीं हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की है। यह बिजनेस पेट ग्रूमिंग, स्किनकेयर और वेलनेस से जुड़ा है। यानी सानिया ने पेट केयर को सिर्फ बिजनेस के तौर पर नहीं चुना, बल्कि इस क्षेत्र में प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाया है।
सानिया चंडोक ने 5 मार्च 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर से शादी की। दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में हुई थी। इस शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी से पहले भी सानिया और अर्जुन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही थी। सानिया का सारा तेंदुलकर के साथ भी पुराना जुड़ाव बताया जाता है।