भाई मैं पहुंच गया हूं, तू कहां हैं... जब गोवा में दोस्त का इंतजार करते नजर आए सचिन तेंदुलकर, भज्जी ने किया कमेंट

Published : Apr 06, 2023, 08:22 AM IST
Sachin Tendulkar shared stunning picture on Instagram

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी 2 शानदार तस्वीर शेयर की। लेकिन इसपर हरभजन सिंह उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

स्पोर्ट्स डेस्क : 49 साल की उम्र में भी सचिन तेंदुलकर की फिटनेस और उनके स्टाइल का कोई जवाब नहीं है। वह आज भी 25-30 साल के यंग क्रिकेटर लगते हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में उनकी वायरल हुई तस्वीरों को देखकर आप खुद भी यही कहेंगे कि सचिन तेंदुलकर की उम्र बढ़ने की वजह कम क्यों होती जा रही है। इस तस्वीर में सचिन बेहद स्टाइलिश और यंग दिख रहे हैं। लेकिन इस पर उनके साथी खिलाड़ी और दोस्त हरभजन सिंह मजे लेते नजर आए...

सचिन ने शेयर की धांसू पिक्चर

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की और इसे पोस्ट करते हुए लिखा- "जब आपको शाम को 5:00 बजे अपने दोस्त से मिलना होता और आप वहां 5:00 बजे पहुंच जाते हैं।" दरअसल, इन तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की पेंट और लाइट ब्राउन कलर की शर्ट पहनी है और उनके पास एक यलो कलर का सूटकेस भी रखा हुआ। वह फोन पर बात करते हुए स्टाइलिश पोज दे रहे है और बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं।

 

 

भज्जी पाजी ने किया मजेदार कमेंट

सचिन तेंदुलकर की इस फोटो पर उनके साथी खिलाड़ी और दोस्त हरभजन सिंह ने भी कमेंट किया और लिखा कि "सॉरी मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है मैं 1 घंटे में पहुंच जाऊंगा..." सचिन तेंदुलकर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और 4 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने इस पर मजेदार कमेंट किया और लिखा कि सचिन सर अपने दोस्त को छुड़ाने के लिए फिरौती लेकर आए हैं और अभी किडनैपर को कॉल लगा रहे हैं। तो एक यूजर ने लिखा कि सर आपकी स्टाइल का कोई जवाब ही नहीं है।

मुंबई इंडियंस के मेंटर है सचिन तेंदुलकर

बता दें इस समय सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए मेंटर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी पिछले 2 साल से इस टीम का हिस्सा है। हालांकि, अभी तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

और पढ़ें- PBKS vs RR: कभी हवा में उछला खिलाड़ी, तो कभी एक हाथ से मारा शॉट

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?