क्रिकेट से दूर, दिल के करीब: देखिए कैसे पेट्स के साथ वक्त बिता रहे हैं एमएस धोनी

Published : Jul 16, 2025, 09:38 AM ISTUpdated : Jul 16, 2025, 09:44 AM IST
MS-Dhoni-picture-playing-with-his-dogs

सार

Dhoni pic with pets: IPL 2025 के बाद एमएस धोनी क्या कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरों के जरिए दिया है।

MS Dhoni dogs photo viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से दूर अपने घर रांची में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 7 जुलाई को अपना जन्मदिन भी अपने होमटाउन रांची में सेलिब्रेट किया। इस बीच क्रिकेट से दूर वह अपनी फैमिली के साथ किस तरह से टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसकी जानकारी हाल ही में उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कर दी है, जिसमें धोनी अपने पेट्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, आइए आपको दिखाते हैं एमएस धोनी की ये रिसेंट फोटोज...

घर पर पेट्स के साथ एंजॉय कर रहे एमएस धोनी (Sakshi Dhoni Instagram update)

यह तो सभी जानते हैं कि एमएस धोनी को डॉग्स और हॉर्स का बहुत शौक है। उनके रांची वाले फार्म हाउस पर उनके पास 6 कुत्ते और दो घोड़े भी हैं। उनके डॉग्स का नामलीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली है। साक्षी धोनी ने हाल ही में एमएस धोनी की दो पिक्चर्स शेयर की है। जिसमें वह अपने दो पेट्स डॉग बेल्जियन मैलिनोइज और दूसरी फोटो में हस्की के साथ नजर आ रहे हैं। हस्की को गोद में लिए हुए एमएस धोनी बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

 

 

और पढ़ें- 44 में भी कूल दिखने वाले एम एस धोनी 4 टिप्स से खुद को रखते हैं फिट

लाखों के डॉग्स को घर में पालते हैं एमएस धोनी (MS Dhoni husky and Belgian Malinois dog)

एमएस धोनी के डॉग्स की प्राइस की बात की जाए तो बेल्जियम मैलिनोइज की कीमत 75000 है, जबकि हस्की 80000 रुपए तक भारत में मिलता है। इसके अलावा एमएस धोनी के पास डच शेफर्ड भी है, जिसकी कीमत 85000 के आसपास है। धोनी के पास कई ब्रीड्स के कुत्ते हैं, जिसमें व्हाइट हस्की, डच शेफर्ड, बेल्जियन मैलिनोइज जैसी इंटरनेशनल ब्रीड्स शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा और एक शेटलैंड पोनी भी है। धोनी अपने घर में मुर्गियों का पालन भी करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके फार्म पर 2000 से ज्यादा कड़कनाथ मुर्गी हैं। एमएस धोनी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुछ समय पहले वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। लेकिन उनकी टीम इस साल प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। इस सीजन 13 मैच में एमएस धोनी ने 196 रन ही बनाए और यह सीजन सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 3 May 2026: Who Won Yesterdays IPL Match KKR vs SRH, GT vs PBKS जानें 45-46वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट और अवॉर्ड विनर्स