दिवाली पार्टी से साक्षी धोनी ने शेयर की MS Dhoni की तस्वीर, फैंस बोले थैंक यू भाभी जी माही भाई की झलक के लिए

Published : Nov 06, 2023, 09:26 AM IST
Sakshi-Dhoni-shares-a-beautiful-picture-with-MS-Dhoni

सार

दीपावली की शुरुआत से पहले ही एमएस धोनी के फैंस का फेस्टिवल मन गया है, क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक देखने को मिल गई।

स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रही है और भारत के मुकाबले को देखने के लिए कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी मैदान पर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें एमएस धोनी की झलक देखने को नहीं मिली। इस बीच एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने उनकी एक झलक फैंस को दिखाई और उनका दिन बना दिया। दिवाली पार्टी से एमएस धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी साक्षी भाभी को धन्यवाद दे रहे हैं।

एमएस धोनी और साक्षी की प्यारी तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं और बहुत ही काम सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हैं, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी अक्सर उनकी झलक फैंस को दिखाती रहती है। इस बीच हाल ही में उन्होंने दिवाली पार्टी से एमएस धोनी और अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धोनी सेल्फी लेते नजर आ रहे और साक्षी पीछे से उनके कंधे पर हाथ रखी प्यारी सी स्माइल कर रही हैं। दोनों की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स माही भाई की झलक देखकर अपना प्यार उनपर लुटा रहे हैं।

 

 

माही के फैंस बोले थैंक यू भाभी जी

इंस्टाग्राम पर धोनी और साक्षी की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है और 9 घंटे में 5 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं और ढेर सारे कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा फाइनली बहुत समय बाद धोनी भाई की झलक देखने को मिल गई। एक अन्य यूजर ने लिखा संडे + चीकू सेंचुरी + थाला की झलक क्या दिन है। एक अन्य यूजर ने माही और साक्षी की जोड़ी को देखते हुए कमेंट किया आप दोनों को मेरी उम्र भी लग जाए। इसके साथ दिल वाली इमोजी बनाई। एक यूजर ने लिखा वर्ल्ड कप 2023 में आपको बहुत याद कर रहे हैं माही सर। बता दें कि पिछले t20 वर्ल्ड कप में एस धोनी को टीम में एक स्पेशल मेंटर की जगह दी गई थी, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप 2023 में वो मेंटर के रूप में शामिल नहीं हुए हैं।

और पढ़ें- ODI CWC में 20 साल बाद 8वीं जीत, किंग का शतक-जडेजा का पंजा

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच