Sanju Samson का पिछला रिकॉर्ड देख आप भी कहेंगे भाई बस करो, किसी और को मौका दो!

Published : Jan 26, 2026, 12:22 PM IST

खराब फॉर्म की वजह से भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। T20 में तीन शतक लगाने और ओपनिंग में वापसी के बावजूद, संजू कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं।

PREV
113
कुल 55 मैच खेले

संजू ने भारत के लिए अब तक 55 मैच (47 पारियां) खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1048 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 111 रन है और औसत 24.37 का है। लेकिन अलग-अलग देशों के खिलाफ उनका औसत चौंकाने वाला है।

213
अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ संजू ने सिर्फ एक T20 मैच खेला है, जिसमें वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों 0 है।

313
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की चार पारियों में संजू ने 50 रन बनाए हैं। उनका औसत 12.50 और स्ट्राइक रेट 131.57 का है।

413
बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ चार मैचों की तीन पारियों में संजू ने 150 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 111 रन है और औसत 50.00 का है। उन्होंने एक शतक भी लगाया है और स्ट्राइक रेट 205.47 का है।

513
इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में संजू सिर्फ 51 रन ही बना सके। उनका उच्चतम स्कोर 26 रन, औसत 10.20 और स्ट्राइक रेट 118.60 का है।

613
आयरलैंड

आयरलैंड के खिलाफ संजू ने तीन मैच खेले और 118 रन बनाए, जिसमें वह एक बार नॉट आउट भी रहे। उनका उच्चतम स्कोर 77 रन, औसत 59.00 और स्ट्राइक रेट 171.01 का है।

713
न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की पांच पारियों में संजू ने सिर्फ 26 रन बनाए हैं। उनका औसत 5.20, उच्चतम स्कोर 10 और स्ट्राइक रेट 113.04 है।

813
ओमान

ओमान के खिलाफ संजू ने सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए। यह मैच एशिया कप में हुआ था। उनका औसत 56 और स्ट्राइक रेट 124.44 रहा।

913
पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की दो पारियों में संजू ने 37 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 24 रन है, जो एशिया कप फाइनल में आया था। उनका औसत सिर्फ 18.50 और स्ट्राइक रेट 97.36 है।

1013
दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू का T20 रिकॉर्ड सबसे शानदार है। पांच मैचों में उन्होंने 253 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। उनका औसत 63.25 और स्ट्राइक रेट 190.22 का है।

1113
श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों की 10 पारियों में संजू ने 141 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 39 रन, औसत सिर्फ 14.10 और स्ट्राइक रेट 129.35 है।

1213
वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ सात मैचों की 5 पारियों में संजू ने 77 रन बनाए हैं। उनका औसत 19.25 है और नाबाद 30 रन उच्चतम स्कोर है। स्ट्राइक रेट 124.19 का है।

1313
जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे के खिलाफ चार मैचों की तीन पारियों में संजू ने 89 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 58 रन, औसत 44.50 और स्ट्राइक रेट 117.10 है।

Read more Photos on

Recommended Stories