शादाब बेटा! शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेटर को किस बात पर लताड़ा-WATCH

Published : Feb 20, 2026, 05:50 PM IST
Shahid Afridi on Shadab Khan

सार

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया पर जीत के बाद शादाब खान के बयान पर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सम्मान बनाए रखना जरूरी है और सुपर 8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड व श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दें।

Shahid Afridi on Shadab Khan Statement: शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान द्वारा नामीबिया पर जीत के बाद दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शादाब को सफलता को संभालने की चुनौती की याद दिलाते हुए कहा कि सम्मान पाना जितना कठिन है, उसे बनाए रखना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। इतना ही नहीं, अफरीदी ने शादाब से ये भी कहा कि बातें कम और बड़े मैचों में परफॉर्म करके दिखाओ। 

नामीबिया पर जीत के बाद शादाब का बयान

2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A मुकाबले में कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया। इस जीत के बाद 27 साल के शादाब से मीडिया ने अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ जैसे पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर सवाल पूछा। शादाब ने जवाब में याद दिलाया कि वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में भारत को हराने वाली टीम का हिस्सा थे।

भारत से हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना

15 फरवरी को टूर्नामेंट में भारत से मिली हार के बाद शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ ने सुझाव दिया था कि बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब को टीम से बाहर कर युवाओं को मौका देना चाहिए। हालांकि, सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार वापसी की और सुपर 8 में जगह बना ली।

नामीबिया के खिलाफ शादाब का ऑलराउंड प्रदर्शन

नामीबिया के खिलाफ मैच में शादाब खान ने नाबाद 35 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। उनका प्रदर्शन एक बेहतरीन ऑलराउंड शो रहा। इसके बावजूद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए उनके बयान को लेकर चर्चा और आलोचना शुरू हो गई।

अफरीदी का बयान: इज्जत संभालना भी जरूरी

अफरीदी ने कहा, शादाब बिल्कुल सही हैं कि हमने वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया, लेकिन उनकी टीम ने हराया। उन्हें इज्जत भी मिली, लेकिन वे उसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि भारत को हराने के बाद टीम के अंदरूनी मुद्दों को सही तरीके से नहीं संभाला गया। अफरीदी ने यह भी याद दिलाया कि जब शादाब का प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था, तब उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर उनका समर्थन किया था और उन्हें टीम की रीढ़ बताया था।

बेटा हम छोटी नहीं, बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा खेले-अफरीदी

अफरीदी ने कहा, मैं शादाब को जानता हूं, वह बहुत अच्छा लड़का है और हमेशा सम्मान से बात करता है। हमारे समय में भी लोग आलोचना करते थे, लेकिन हम मैदान पर अपने प्रदर्शन से जवाब देते थे। हम छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा खेलते थे।

सुपर 8 में बड़ी टीमों के खिलाफ परफॉर्म करने की चुनौती

अफरीदी ने शादाब को सलाह दी कि वह सुपर 8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दें। उन्होंने कहा, शादाब बेटा, परफॉर्म करो। हम तुम्हारे मुश्किल समय में तुम्हारे साथ खड़े रहे। तुमने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी नेशनल टीम में आए। अगर जवाब देना है तो मैदान पर दो। अफरीदी ने यह भी कहा, अच्छा खेलो और वर्ल्ड कप खत्म होने दो, उसके बाद हम कुछ हीं कहेंगे। बता दें कि पाकिस्तान अपना सुपर 8 का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Hardik Pandya: वर्ल्ड कप के बीच लोगों को पसंद नहीं आई हार्दिक पंड्या की ये तस्वीर-जानें क्यों...
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका