शाई होप या श्रेयस अय्यर, कौन है ज्यादा अमीर? जानें किस क्रिकेटर की कमाई है ज्यादा?

Published : Oct 16, 2026, 10:48 AM IST
Shai Hope vs Shreyas Iye

सार

Shai Hope Net Worth: शाई होप और श्रेयस अय्यर में कौन ज्यादा अमीर है? जानिए दोनों क्रिकेटरों की अनुमानित नेटवर्थ, सैलरी, IPL कॉन्ट्रैक्ट और कमाई के सोर्स।

Shreyas Iyer Net Worth: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर दोनों अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ टी20 लीग से भी दोनों खिलाड़ियों की अच्छी कमाई होती है। लेकिन, जब बात कुल संपत्ति और सैलरी की आती है, तो फैंस के मन में सवाल उठता है कि आखिर दोनों में कौन ज्यादा अमीर है? आइए जानते हैं शाई होप और श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ और कमाई के बारे में।

कितनी है शाई होप की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाई होप की अनुमानित नेटवर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 44 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई के मेन सोर्स में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली रकम, मैच फीस, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और ब्रांड से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी सालाना कमाई करीब 3 लाख डॉलर यानी लगभग 2.6 करोड़ रुपये बताई गई है। CPL से उनकी कमाई भी कॉन्ट्रैक्ट और सीजन के हिसाब से बदल सकती है।

और पढे़ं- वेस्टइंडीज के खिलाफ संघर्ष के बीच, टीम इंडिया को याद आया अपना T20 स्पेशलिस्ट

श्रेयस अय्यर की कितनी है नेटवर्थ?

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की अनुमानित नेटवर्थ शाई होप से ज्यादा बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 58 से 65 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है। श्रेयस की कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मिलने वाली रकम, मैच फीस और एड्स से आता है। आईपीएल 2026 में उन्हें पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें कमाई होती है।

IPL से किसे मिलता है ज्यादा फायदा?

शाई होप IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें टीम ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं, श्रेयस अय्यर आईपीएल में लंबे समय से एक्टिव हैं और अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015-2026 तक श्रेयस अय्यर की आईपीएल में कुल कमाई लगभग ₹126.05 करोड़ है।

कौन है ज्यादा अमीर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ शाई होप से ज्यादा होती है। इसकी एक बड़ी वजह IPL से मिलने वाली कमाई और भारतीय क्रिकेट में उनके कॉन्ट्रैक्ट हो सकते हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की वास्तविक संपत्ति और कुल कमाई सार्वजनिक रूप से पूरी तरह उपलब्ध नहीं है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ZIM Women T20: रायपुर में आज से भिड़ेंगी दोनों टीमें, मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका
भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला T20: टीवी और मोबाइल ही नहीं, मैदान में भी फ्री में देखें मैच- जानें कैसे?